मोदी सरकार की बड़ी सौगात: हिमाचल को ₹3,920 करोड़, ‘प्राइड ऑफ हिल्स’ योजना से विकास को मिलेगा नया रफ्तार — बिंदल – भारत केसरी टीवी

मोदी सरकार की बड़ी सौगात: हिमाचल को ₹3,920 करोड़, ‘प्राइड ऑफ हिल्स’ योजना से विकास को मिलेगा नया रफ्तार — बिंदल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

मोदी सरकार ने हिमाचल को दी ₹3,920 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात — पहाड़ी राज्यों के विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण : बिंदल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा रखा हिमाचल का ख्याल — ‘प्राइड ऑफ हिल्स’ योजना से विकास को मिलेगा नया बल

शिमला।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने केंद्र सरकार द्वारा “प्राइड ऑफ हिल्स: स्पेशल डेवलपमेंट असिस्टेंस फॉर हिल स्टेट्स” (SASCI 2026-27) के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को ₹3,920 करोड़ की विशेष सहायता प्रदान करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि यह सहायता केवल एक वित्तीय पैकेज नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विशेष स्नेह और संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्यों को भौगोलिक कठिनाइयों, सीमित संसाधनों, कम जनसंख्या घनत्व और सीमित राजस्व स्रोतों के कारण विकास में कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है, जिसे समझते हुए केंद्र सरकार ने यह ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा कुल ₹25,000 करोड़ के विशेष प्रावधान में हिमाचल प्रदेश को ₹3,920 करोड़ का आवंटन किया गया है, जो राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह राशि राज्य में आधारभूत ढांचे के विकास, सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, जलापूर्ति और अन्य विकासात्मक कार्यों को नई गति प्रदान करेगी।
डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार जहां एक ओर प्रदेश को कर्ज के बोझ तले दबा रही है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार हिमाचल प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश पर बढ़ता हुआ कर्ज चिंता का विषय है, ऐसे समय में केंद्र की यह सहायता प्रदेश को राहत प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का यह कदम “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना को साकार करता है। पहाड़ी राज्यों के समग्र विकास के लिए यह योजना मील का पत्थर साबित होगी।
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हमेशा हिमाचल प्रदेश का विशेष ध्यान रखा है और समय-समय पर प्रदेश को आर्थिक सहायता, विशेष पैकेज और विकास योजनाएं प्रदान कर यह साबित किया है कि केंद्र सरकार हिमाचल के साथ मजबूती से खड़ी है।

अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और यह सहायता प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बनेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000