Sukhvinder Singh Sukhu सरकार का प्रस्ताव: पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, प्रति लीटर 5 रुपये तक बढ़ोतरी का बिल पेश – भारत केसरी टीवी

Sukhvinder Singh Sukhu सरकार का प्रस्ताव: पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, प्रति लीटर 5 रुपये तक बढ़ोतरी का बिल पेश

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

पेट्रोल-डीजल पर सेस लगाएगी सरकार, प्रति लीटर अधिकतम 5 रुपए रेट बढ़ाने का प्रस्ताव, बिल पेश

Advertisement

हिमाचल सरकार पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर उपकर यानी सेस लगाने जा रही है। यह अनाथ और विधवा महिलाओं पर खर्च होगा। इसके लिए राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश मूल्य वर्धित कर यानी वैट एक्ट में संशोधन करने जा रही है। 2005 के बाद अब 2026 में यह संशोधन हो रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को इस बारे में एक विधेयक सदन में पेश कर दिया। एक्ट की धारा 6 क में संशोधन किया जा रहा है कि राज्य में प्रथम विक्रय के बिंदु पर पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर प्रत्येक व्यापारी से अनाथ और विधवा उपकर नाम से जो पांच रुपए प्रति लीटर से अधिक नहीं होगा, सरकार द्वारा अधिसूचना के माध्यम से निर्धारित की गई जाने वाली दरों पर संग्रहित किया जाएगा। इसके जरिए जुटाए जाने वाली धनराशि अनाथ और विधवा कल्याण निधि में जमा की जाएगी और इस निधि का इस्तेमाल अनाथ बच्चों और विधवाओं के कल्याण के लिए किया जाएगा।

Advertisement

विधायक के उद्देश्यों और कारणों में यह बताया गया है कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इस फैसले से उपभोक्ताओं पर कोई अनावश्यक बोझ न पड़े। इस विधेयक को चर्चा के लिए बजट पेश करने के बाद लगाया जाएगा और इस समय स्पष्ट होगा कि राज्य सरकार इसे किस तरह रेगुलेट करती है। क्या इसका असर प्रति लीटर के हिसाब से डीजल या पेट्रोल के रेट पर पड़ेगा या नहीं। गौरतलब है कि इससे पहले कैबिनेट में यह फैसला हुआ था और इस फैसले के अनुसार अब विधानसभा में बिल लाया गया है। पूरे देश में जीएसटी लागू होने के बाद भी पेट्रोल और डीजल अब भी वैट के दायरे में ही है, इसलिए इसी कानून में संशोधन की जरूरत थी।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000