अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने कंडाघाट में मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण – भारत केसरी टीवी

अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने कंडाघाट में मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

[मदन शर्मा]

Advertisement

अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने 26 मई, 2026 को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के मतदान के दृष्टिगत आज सोलन ज़िला के विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत सिरीनगर के राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डाघाट में स्थापित मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।

Advertisement

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डाघाट में ग्राम पंचायत सिरीनगर में वार्ड नम्बर-1 दोलग, वार्ड नम्बर-2 जोखा, वार्ड नम्बर-3 धाली, वार्ड नम्बर-4 अड्डा तथा वार्ड नम्बर-05 सिरीनगर के मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
राहुल जैन ने कहा कि इनमें से वार्ड नम्बर-4 अड्डा तथा वार्ड नम्बर-05 सिरीनगर मतदान केन्द्र महिलाओं द्वारा संचालित किए जाएंगे।

अतिरिक्त उपायुक्त ने मतदान केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और मतदाताओं को दी जानी वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000