राज्यसभा चुनाव: NDA का दबदबा, Bihar की 5 सीटें जीतीं, Odisha में 3 पर कब्जा, Haryana में हंगामा – भारत केसरी टीवी

राज्यसभा चुनाव: NDA का दबदबा, Bihar की 5 सीटें जीतीं, Odisha में 3 पर कब्जा, Haryana में हंगामा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

बिहार में NDA ने जीती पांचों सीटें, राज्यसभा चुनाव में ओडिशा में चार में से 3 पर लहराया परचम, हरियाणा में हंगामा

Advertisement

हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों पर सोमवार को चुनाव हुए। तीनों राज्यों में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे। हरियाणा में दो कांग्रेसी विधायकों के वोटों पर आपत्ति के कारण खबर लिखे जाने तक काउंटिंग शुरू नहीं हो पाई थी। शेड्यूल के हिसाब से राज्य की दो सीटों पर शाम चार बजे तक वोटिंग हुई। शाम पांच बजे से काउंटिंग शुरू होनी थी, लेकिन करीब 4 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी वोटों की गिनती शुरू नहीं हो पाई है। उधर बिहार की सभी 5 सीटों और ओडिशा की 4 सीटों के नतीजे आ गए हैं।

कुल 9 में से 8 सीटों पर एनडीए या एनडीए समर्थित कैंडिडेट्स ने जीत दर्ज की है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने 44-44 वोटों के साथ जीत दर्ज की है। उधर, ओडिशा में भाजपा के मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और एनडीए समर्थित उम्मीदवार दिलीप रे ने जीत हासिल की। चौथी सीट पर बीजू जनता दल (बीजेडी) के संतरूप मिश्रा विजयी हुए। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बधाई दी।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000