हिमाचल के हक पर सियासत तेज: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का भाजपा पर बड़ा हमला, जनता नहीं करेगी माफ! – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के हक पर सियासत तेज: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का भाजपा पर बड़ा हमला, जनता नहीं करेगी माफ!

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*हिमाचल के हक की लड़ाई में साथ नहीं दे रही भाजपा, मुख्यमंत्री सुक्खू बोले, बीजेपी को माफ नहीं करेगी जनता*

Advertisement

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संकल्प प्रस्ताव पर जारी चर्चा के जवाब में कहा कि हिमाचल के भाजपा नेता राज्य के हक की लड़ाई में साथ खड़े नहीं हुए, इसलिए प्रदेश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। राजस्व घटा अनुदान बंद होने के बाद भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली फरवरी को जब केंद्र का बजट आया, तो यह राज्य के लिए एक काले दिन की तरह साबित हुआ। पता चला 16वें वित्त आयोग ने राजस्व घाटा अनुदान बंद कर दिया, जबकि वह खुद चार बार कमीशन के अध्यक्ष और चार बार केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले थे। हमने एक समान आरडीजी मांगी थी। वित्त आयोग अध्यक्ष पनगढिय़ा ने भी कहा था कि हम टेपरिंग नहीं करेंगे, लेकिन रिपोर्ट इससे एकदम विपरीत आई। अब भाजपा के नेता अलग-अलग बयान दे रहे हैं। एक सांसद ने कहा कि लोन रिस्ट्रक्चरिंग के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री के पास चलिए। यह प्रक्रिया राज्य सरकार ने पहले ही शुरू कर दी है। संविधान के अनुच्छेद 275 में राज्यों को घाटा पूरा करने के लिए अनुदान देना संविधान में प्रदत अधिकार है। हमने कैबिनेट में यह तय किया कि सभी विधायकों के लिए प्रेजेंटेशन वित्त विभाग करेगा। इसमें मीडिया को भी बुलाया गया, लेकिन भाजपा के विधायक नहीं आए। फिर सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। इस बैठक के लिए भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि वह सचिवालय नहीं आएंगे, तो बैठक पीटरहॉफ में करनी पड़ी।
बैठक में भी भाजपा अध्यक्ष ने विषय से हटकर बात की और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वह अपनी बात विधानसभा में रखेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000