आयुष्मान भारत ने दी बड़ी राहत, जयराम बोले, केंद्रीय योजना स्वस्थ भारत की ओर अहम कदम – भारत केसरी टीवी

आयुष्मान भारत ने दी बड़ी राहत, जयराम बोले, केंद्रीय योजना स्वस्थ भारत की ओर अहम कदम

[MADAN SHARMA]

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ने सफलता के आठ वर्ष पूरे कर लिए हैं। इसने भारत के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव लाते हुए देशवासियों के लिए गुणवत्तापूर्ण, किफायती और सुलभ इलाज का नया युग शुरू किया है। इस योजना ने देश के 60 करोड़ से अधिक आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद नागरिकों को प्रतिवर्ष पांच लाख तक का मुफ्त और कैशलेस स्वास्थ्य बीमा कवच प्रदान कर उन्हें गंभीर बीमारियों और इलाज के भारी-भरकम खर्चों की चिंता से पूरी तरह मुक्त कर दिया है।

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी से जारी बयान में कहा कि केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और स्वास्थ्य की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए योजना का विस्तार किया गया है, जिसके तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के छह करोड़ से भी अधिक बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से इस सुरक्षा घेरे में शामिल किया गया है। अब तक 13 करोड़ से अधिक बार मरीज इस योजना के तहत अस्पतालों में कैशलेस और गुणवत्तापूर्ण उपचार का लाभ उठा चुके हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को लगभग दो लाख करोड़ की भारी बचत हुई है।

इलाज के साथ दवाएं फ्री

जयराम ठाकुर ने कहा कि देश के हर कोने में स्वास्थ्य सेवाओं की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 38,000 से अधिक सरकारी और निजी अस्पतालों को इस योजना से सूचीबद्ध किया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल को मजबूत करने के लिए 1.86 लाख से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित किए जा रहे हैं। इन आरोग्य मंदिरों में अब तक 500 करोड़ से ज्यादा बार लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पहुंच चुके हैं,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000