हिमाचल में हर साल बढ़ रहे कैंसर के मामले, दस हजार से ज्यादा नए मरीज आ रहे सामने – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में हर साल बढ़ रहे कैंसर के मामले, दस हजार से ज्यादा नए मरीज आ रहे सामने

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कैंसर के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। डब्ल्यूएचओ की अंतरराष्ट्रीय कैंसर अनुसंधान एजेंसी (आईएआरसी) के ताजा विश्लेषण में खुलासा हुआ है कि प्रदेश में हर साल दस हजार से अधिक नए कैंसर मरीज सामने आ रहे हैं। यह आंकड़े स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं।

Advertisement

आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों के अनुसार राज्य में सबसे ज्यादा फेफड़ों, स्तन और सर्वाइकल कैंसर के मामले सामने आ रहे हैं। आईजीएमसी में हर साल करीब तीन हजार तक नए कैंसर मरीज पंजीकृत हो रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि महिलाओं में स्तन और सर्वाइकल कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जबकि पुरुषों में फेफड़ों का कैंसर अधिक पाया जा रहा है।

Advertisement

डब्ल्यूएचओ के विश्लेषण में 185 देशों और 36 प्रकार के कैंसर के आंकड़ों का अध्ययन किया गया। रिपोर्ट के अनुसार कैंसर के प्रमुख कारणों में तंबाकू सेवन, धूम्रपान, शराब, मोटापा, शारीरिक निष्क्रियता, वायु प्रदूषण और संक्रमण शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक तंबाकू सेवन लगभग 15 फीसदी, संक्रमण 10 फीसदी और शराब सेवन करीब 3 फीसदी कैंसर मामलों के लिए जिम्मेदार है।

विशेषज्ञों का कहना है कि सही जीवनशैली अपनाकर कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। तंबाकू और शराब से दूरी, नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, स्वच्छता और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच से कैंसर की रोकथाम संभव है। शुरुआती लक्षणों की पहचान होने पर समय रहते इलाज से मरीजों की जान बचाई जा सकती है।

#HimachalNews #CancerAwareness #HealthNews #ESNews #WHOReport #CancerPrevention #PublicHealth

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000