मुख्यमंत्री सुक्खू के निर्देश: 10 मई तक शिमला क्लब तक टारिंग पूरी करें, यूटिलिटी डक्ट कार्य में तेजी लाने के आदेश – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री सुक्खू के निर्देश: 10 मई तक शिमला क्लब तक टारिंग पूरी करें, यूटिलिटी डक्ट कार्य में तेजी लाने के आदेश

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ने 10 मई तक शिमला क्लब तक टारिंग कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

Advertisement

लोक निर्माण विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा के लिए यूटिलिटी डक्ट्स की टारिंग का कार्य 10 मई तक शिमला क्लब तक और 15 जून तक लिफ्ट तक हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि शिमला शहर में छोटा शिमला से विली पार्क तक लगभग 7 किलोमीटर क्षेत्र में यूटिलिटी डक्ट्स के निर्माण पर 145 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने विभाग को कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा में इसे पूरा करने के निर्देश दिए।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला न केवल राज्य की राजधानी है बल्कि एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है, जहां हर वर्ष लाखों पर्यटक आते हैं। उन्होंने कहा कि शहर को ओवरहेड तारों के जाल से मुक्त करना जरूरी है ताकि पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके। यह परियोजना शिमला में पर्यटन को और बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि शिमला को ‘पहाड़ों की रानी’ के रूप में जाना जाता है और इसकी सुंदरता को बनाए रखना आवश्यक है।

यह यूटिलिटी डक्ट छोटा शिमला से विली पार्क, सचिवालय होते हुए लोक भवन से ओक ओवर तक तथा शेर-ए-पंजाब से लोअर बाजार होते हुए सीटीओ और आगे विली पार्क तक विस्तारित होगा। इन डक्ट्स में बिजली, पानी और अन्य उपयोगी केबल्स को भूमिगत किया जाएगा, जिससे शहर की सुंदरता में भी वृद्धि होगी।

बैठक में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर और आशीष सिंहमार सहित लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000