निर्मल ग्राम पंचायत नौणी मझगांव में विद्युत विभाग का एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित – भारत केसरी टीवी

निर्मल ग्राम पंचायत नौणी मझगांव में विद्युत विभाग का एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित

मदन शर्मा

Advertisement

निर्मल ग्राम पंचायत नौणी मझगांव में आज विद्युत विभाग द्वारा एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अखिल भारतीय पंचायत परिषद, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत नौणी श्री बलदेव ठाकुर ने की।

Advertisement

शिविर में विद्युत विभाग सोलन के सहायक अभियंता श्री श्री चंदन शर्मा, विद्युत विभाग सराहां के सहायक अभियंता श्री प्रतीक ठाकुर तथा सोलन से कनिष्ठ अभियंता श्री कुलदीप कुमार एवं श्री हरनाम सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को विद्युत विभाग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

शिविर में विशेष रूप से स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों के बीच व्याप्त भ्रांतियों को दूर किया गया। अधिकारियों ने बताया कि स्मार्टफोन की तरह स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ता अपनी बिजली खपत का हर पल, हर घंटे, हर महीने तथा छह माह तक का विवरण ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इससे उपभोक्ता अपनी बिजली खपत पर स्वयं निगरानी रख सकते हैं।

इसके अलावा सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने से संबंधित जानकारी भी विस्तारपूर्वक दी गई। अधिकारियों ने बताया कि तीन किलोवाट तक के सोलर संयंत्र पर भारत सरकार की ओर से लगभग 85 हजार रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान है। शिविर में यह भी बताया गया कि सोलर संयंत्र को विद्युत मीटर के साथ किस प्रकार जोड़ा जाता है। इससे बिजली के बिल में काफी कमी आ सकती है तथा यदि उपभोक्ता के संयंत्र से अतिरिक्त बिजली का उत्पादन होता है तो उसका लाभ भी उपभोक्ता को प्राप्त हो सकता है।

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गांव में विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए उपभोक्ताओं की आवश्यकता के अनुसार ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का कार्य भी किया जा रहा है। ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य प्रगति पर है और आने वाले समय में इसका लाभ क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मिलेगा।

इस अवसर पर नौणी पंचायत के पूर्व प्रधान श्री मदन हिमाचली, पूर्व प्रधान श्री हरदेव ठाकुर, पूर्व प्रधान श्री रामकृष्ण मेहता, वार्ड सदस्य श्री नीरज, वार्ड सदस्य श्रीमती प्रीतमा, पूर्व वार्ड सदस्य श्री राजेन्द्र मेहता, ओछघाट से वार्ड सदस्य श्रीमती चंदा शर्मा सहित श्री ज्ञान सिंह ठाकुर, श्री संजीव, श्रीमती मीरा, श्री राजेंद्र शर्मा, श्री पदम चौधरी, श्री गोविंद चौधरी, श्री हरदेव सिंह ठाकुर, श्री कमल दीप, पंचायत सचिव श्री मति सत्या जी सहित लगभग 50 लोगों ने जागरूकता शिविर में भाग लिया।

इस अवसर पर श्री बलदेव ठाकुर ने विद्युत विभाग तथा प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विभागीय योजनाओं और नई तकनीक की महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। इससे सरकार, विभागीय अधिकारियों और ग्राम स्तर पर लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं और आवश्यकताओं को सीधे विभाग तक पहुंचाने में भी सहायता मिलती है।

उन्होंने विद्युत विभाग सोलन के अधिकारियों का विशेष रूप से धन्यवाद किया और कहा कि शिविर में अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत उपयोगी एवं महत्वपूर्ण रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000