*वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर पीआईबी सहित केंद्रीय कार्यालयों में सामूहिक गायन* – भारत केसरी टीवी

*वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर पीआईबी सहित केंद्रीय कार्यालयों में सामूहिक गायन*

शिमला 7 नवंबर। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) और केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), शिमला द्वारा आज कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर संगीतमय सामूहिक गान किया गया।

Advertisement

इसमें पीआईबी और सीबीसी के सभी अधिकारी,कलाकार और कर्मचारी शामिल हुए। इस अवसर पर पत्र सूचना कार्यालय के सहायक निदेशक श्री संजीव शर्मा ने राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्मरण उत्सव का उद्घाटन किए जाने के बारे में बताया।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में दूरदर्शन, आकाशवाणी, केंद्रीय विद्यालयों, सैन्य प्रशिक्षण कमान, केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सहित विभिन्न कार्यालयों में भी वंदे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ।

Advertisement

गौरतलब है कि वंदे मातरम एक ऐसा गीत है जो पूरे देश में राष्ट्रीय एकता अखंडता और देशभक्ति की ऊर्जा का संचार करता है ।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000