किसानों को गेहूं का 11.42 करोड़ भुगतान, हिमाचल के दस केंद्रों में 15 जून तक होगी फसल की खरीद – भारत केसरी टीवी

किसानों को गेहूं का 11.42 करोड़ भुगतान, हिमाचल के दस केंद्रों में 15 जून तक होगी फसल की खरीद

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में किसानों को गेहूं की फसल का 11.42 करोड़ भुगतान जारी कर दिया है। प्रदेश में किसानों से गेहूं की फसल की खरीद करने के लिए बनाए गए दस गेहूं खरीद केंद्रों में अब तक 4461.45 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। प्रदेश में किसानों से गेहूं की फसल खरीदने के लिए आठ अप्रैल से गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आठ अप्रैल से 15 जून तक इन केंद्रों में गेहूं की खरीद की जाएगी। किसानों से गेहूं की फसल खरीदने के लिए प्रदेश में दस मंडियां बनाई गई हैं, जिसमें धौलाकुंआ, एपीएमसी पावंटा साहिब जिला सिरमौर, एपीएमसी रामपुर जिला ऊना, मार्केट यार्ड टकारला जिला ऊना, मार्केट यार्ड नालागढ़, बद्दी इंडस्ट्री शेड मलपुर जिला सोलन, फतेहपुर अनाज मंडी, मीलवां इंदौरा, रियाली, नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा शामिल हैं।

इन मंडियों के माध्यम से किसानों से गेहूं की फसल की खरीद जाएगी। अभी तक 1609 किसानों ने गेहूं की फसल बेचने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा किसानों से गेहूं की फसल की खरीद की जाएगी। किसानों ने गेहूं की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना शुरू कर दिया है। विभाग के पोर्टल पर 1609 किसानों ने पंजीकरण करवाया है, जिसमें से अभी तक 1578 किसानों के पंजीकरण वेरीफाई किए हैं। इसके अलावा 1527 किसानों को गेहूं की फसल बेचने के लिए टोकन जनरेट किए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000