7 अक्टूबर को पूरे हिमाचल में निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’, 17 संगठनात्मक जिलों में वरिष्ठ भाजपा नेता करेंगे कार्यक्रमों का नेतृत्व : डॉ. राजीव बिंदल – भारत केसरी टीवी

7 अक्टूबर को पूरे हिमाचल में निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’, 17 संगठनात्मक जिलों में वरिष्ठ भाजपा नेता करेंगे कार्यक्रमों का नेतृत्व : डॉ. राजीव बिंदल

मदन शर्मा

Advertisement

कुल्लू में जयराम ठाकुर के साथ सांसद कंगना रनौत रहेंगी उपस्थित, सेवा और जनभागीदारी के संकल्प के साथ मैदान में उतरेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. राजीव बिंदल

Advertisement

 

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान—17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 के अंतर्गत 7 अक्टूबर 2026 को प्रदेशभर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश के विभिन्न संगठनात्मक जिलों में पार्टी के वरिष्ठ नेता इन कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।

 

डॉ. बिंदल ने कहा कि सिरमौर के नाहन में वह स्वयं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। कुल्लू के ढालपुर में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ सांसद कंगना रनौत कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। ऊना के गगरेट में प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल तथा हमीरपुर के गांधी चौक में विधायक जीत राम कटवाल कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

 

उन्होंने बताया कि शिमला में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, चंबा में विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता डी.एस. ठाकुर, सोलन में पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल और नूरपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पवन काजल सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में भाग लेंगे।

 

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांगड़ा के धर्मशाला में विधायक सुधीर शर्मा, पालमपुर के सुलह में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन परमार, देहरा में जिला प्रभारी एवं विधायक बिक्रम ठाकुर तथा बिलासपुर के घुमारवीं में विधायक एवं मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा उपस्थित रहेंगे।

 

इसी प्रकार लाहौल-स्पीति के केलांग में विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार, मंडी के बल्ह-नेरचौक में विधायक एवं मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल, महासू के ठियोग में विधायक एवं प्रवक्ता बलवीर वर्मा, सुंदरनगर में प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य तथा किन्नौर के रिकांगपिओ में प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा कार्यक्रम में भाग लेंगे।

 

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा, “सेवा भारतीय जनता पार्टी के लिए केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन के संस्कार और कार्यपद्धति का अभिन्न अंग है। सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता समाज के बीच सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश लेकर जाएंगे।”

 

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं और 7 अक्टूबर की सेवा ज्योति यात्रा इस अभियान का महत्वपूर्ण पड़ाव होगी।

 

डॉ. बिंदल ने सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मोर्चों-प्रकोष्ठों से अपने-अपने क्षेत्रों में सेवा ज्योति यात्रा एवं सेवा कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000