सोलन जिला में एचआईवी मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी, बाहरी श्रमिकों, ट्रक ड्राइवरों और नशा करने वालों में ज्यादा संक्रमण – भारत केसरी टीवी

सोलन जिला में एचआईवी मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी, बाहरी श्रमिकों, ट्रक ड्राइवरों और नशा करने वालों में ज्यादा संक्रमण

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

सोलन जिला में बढ़े HIV के मामले, बाहरी राज्यों से आने वाले श्रमिकों, ट्रक ड्राइवरों और नशा करने वाले लोगों के ज्यादा केस

बाहरी राज्यों से आने वाले श्रमिकों, ट्रक ड्राइवरों और नशा करने वाले लोगों के ज्यादा केस
सोलन जिले में एचआईवी (एड्स) मामलों में बढ़ोतरी का बम फूटा है। विभागीय आंकड़ों में हालांकि कुछ विरोधाभास है, परंतु गत वर्ष के जो आंकड़े आए हैं, उसके अनुसार जिले में एचआईवी संक्रमित रोगियों का शतक लग गया है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा अप्रैल, 2024 से दिसंबर, 2025 तक जुटाई गई है। विभागीय अधिकारियों का इन बढ़ते मामलों में यह तर्क है कि एचआईवी के यह मामले अधिकांश तौर पर बाहरी राज्यों से आने वाले श्रमिकों, ट्रक ड्राइवरों व नशा करने वाले लोगों के हैं। इतने बड़े पैमाने पर एचआईवी संक्रमित रोगियों की पुष्टि होने के बाद विभाग सकते में आ गया है। विभाग ने लक्षित हस्तक्षेप कार्यक्रम को और तेज कर दिया है तथा विभाग के साथ मिलकर काम कर रही सामाजिक संस्थाओं को और अधिक जागरूक होकर फील्ड में उतरने के निर्देश दिए हैं। एचआईवी के अधिकांश मामले परवाणू, बद्दी, बरोटीवाला, दाड़लाघाट, नालागढ़ क्षेत्र में आए हैं। इसके साथ-साथ इक्का-दुक्का मामले अर्की, सोलन व कसौली क्षेत्र में उजागर होने की भी सूचना है।
गत करीब डेढ़ वर्ष के आंकड़ों पर गौर करें, तो अप्रैल, 2024 से मार्च, 2025 तक एचआईवी के कुल 105 मामले सामने आए। अप्रैल, 2025 से दिसंबर, 2025 तक इन नौ महीनों में 72 मामले प्रकाश में आ चुके हैं तथा अभी वर्ष का चौथे तिमाही का डाटा आना शेष है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डा. अजय पाठक ने बताया कि इन मामलों को डिटेक्ट हो

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000