*शिमला में एचआरटीसी की बड़ी बसें अब शहर में नहीं होंगी दाखिल, निर्देश जारी* – भारत केसरी टीवी

*शिमला में एचआरटीसी की बड़ी बसें अब शहर में नहीं होंगी दाखिल, निर्देश जारी*

शिमला भारत केसरी टीवी

Advertisement

शहर से 40 किलोमीटर से अधिक दूरी से चलने वाली बसें अब पुराना बस अड्डे नहीं आएंगी। एचआरटीसी प्रबंधन ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। 
एचआरटीसी की शिमला शहर से 40 किलोमीटर से अधिक दूरी से चलने वाली बसें अब पुराना बस अड्डे नहीं आएंगी। एचआरटीसी प्रबंधन ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत 18 बसें पुराना बस स्टैंड की जगह सीधे अब आईएसबीटी जाएंगी। आदेशों में निगम प्रबंधन ने 18 रूटों की सूची भी जारी कर दी है। निजी बस चालक-परिचालक संघ लंबे समय से शहर में लंबी दूरी की बसों के दाखिल होने पर विरोध जता रहा है। संघ का कहना है कि बड़ी बसों की वजह से शहर में ट्रैफिक जाम लग रहा है।
इस वजह से जहां शहरवासियों को परेशानी हो रही है वहीं कई बार रूट भी फेल हो जाते हैं। इसको लेकर 12 अक्तूबर को परिवहन निदेशालय में बैठक का आयोजन किया था। इसके बाद आरटीओ शिमला ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए थे। निजी बस ऑपरेटर चालक परिचालक संघ ने शुक्रवार को आदेशों की अनुपालना नहीं होने के कारण 3 नवंबर से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया था। इसको देखते हुए एक नवंबर को डीएम शिमला की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। शिमला शहर में एचआरटीसी की करीब 200 बसों का संचालन होता है जबकि 106 के करीब निजी बसें चलती हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000