आदिवासी कांग्रेस सम्मेलन जल्द होगा, राहुल गांधी को भी बुलाएंगे, राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. विक्रांत भूरिया का ऐलान – भारत केसरी टीवी

आदिवासी कांग्रेस सम्मेलन जल्द होगा, राहुल गांधी को भी बुलाएंगे, राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. विक्रांत भूरिया का ऐलान

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

आदिवासी विभाग की नवनियुक्त अध्यक्ष अनुराधा राणा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता

हिमाचल में जल्द ही एक बड़ा आदिवासी कांग्रेस सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। आदिवासी कांग्रेस की पहली महिला प्रदेश अध्यक्ष विधायक अनुराधा राणा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. विक्रांत भूरिया ने यह ऐलान किया है। बुधवार को राजीव भवन में लाहुल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने आदिवासी कांग्रेस विभाग की प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर अपना कार्यभार संभाला। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. विक्रांत भूरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

इस मौके पर डा. भूरिया ने कहा कि वर्तमान में देश मे 47 लोकसभा क्षेत्र आदिवासी हैं और उनमें 15 लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की मजबूत पकड़ है। उन्होंने दावा किया कि 2029 के लोकसभा चुनावों में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी और देश के प्रधानमंत्री राहुल गांधी होंगे। इस मौके पर इस दौरान विधायक कमलेश ठाकुर, पीसीसी संगठन महासचिव विनोद जिंटा, किन्नौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, पीसीसी महासचिव अमित भरमौरी आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000