हिमाचल में अमानवीयता का मामला- आलू की बोरियों के पीछे छिपाकर ले जाए जा रहे थे 12 बैल, दस की मौत – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में अमानवीयता का मामला- आलू की बोरियों के पीछे छिपाकर ले जाए जा रहे थे 12 बैल, दस की मौत

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ के जोघों थाना क्षेत्र के तहत स्वारघाट के समीप राष्ट्रीय गोरक्षा दल ने यूपी नंबर के ट्रक को गो तस्करी करते पकड़ा। टीम ने तस्करों से 12 बैलों को छुड़वाया। इसमें 10 बैल मर चुके थे। जिंदा बचे दो बैलों को गोशाला पहुंचाया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रक का संचालक गाजियाबाद का है जबकि चालक यूपी के सहारनपुर का रहने वाला है।

Advertisement

ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राष्ट्रीय गोरक्षा दल के ब्लॉक अध्यक्ष रोहित शर्मा स्वारघाट की ओर जा रहे थे। उन्होंने स्वारघाट से लगभग दो किमी पहले सड़क किनारे खड़ा यूपी नंबर का ट्रक देखा। यूपी नंबर होने के कारण शक होने पर उन्होंने ट्रक के पास जाकर देखा और पाया कि उसमें कोई नहीं था। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना राष्ट्रीय गोरक्षा दल के प्रधान डीडी राणा को दी। राणा दल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक का तिरपाल खोलकर देखा।

Advertisement

अंदर 12 बैल थे। ट्रक के पिछले हिस्से में बैल और अगले हिस्से में आलू की बोरियां रखी हुई थीं, जिससे किसी को शक न हो। टीम ने ट्रक को खाली करवाया और मरे हुए बैलों का पोस्टमार्टम कराया। जिंदा बचे दो बैलों को गोशाला भेजा गया। डीडी राणा ने बताया कि उन्होंने मामले की सूचना जोघों पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

सोलन जिले के नालागढ़ के जोघों थाना क्षेत्र के तहत स्वारघाट के समीप राष्ट्रीय गोरक्षा दल ने यूपी नंबर के ट्रक को गो तस्करी करते पकड़ा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000