आज का राशिफल एवं उपाय , दिनांक : 29 मार्च 2025 – भारत केसरी टीवी

आज का राशिफल एवं उपाय , दिनांक : 29 मार्च 2025

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Advertisement

आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, अनियमित दिनचर्या से परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मंदी का सामना करना पड़ सकता है, आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें। मानसिक तनाव रहेगा, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। धन संचय करने की प्रवृत्ति अपनाएं।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़ व चने का दान करें।

Advertisement

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Advertisement

आज का दिन शुभ रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। व्यापार में धीरे-धीरे लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। धन संबंधी फैसले जल्दबाजी में न लें।
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें और सफेद वस्त्र धारण करें।

Advertisement

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन मिश्रित रहेगा। किसी गलत कार्य की ओर आकर्षण बढ़ सकता है। अनावश्यक क्रोध करने से बचें। धन संबंधित मामलों में सावधानी बरतें। परिजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें।
उपाय: हरी मूंग का दान करें और तुलसी के पौधे की पूजा करें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन अनुकूल रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। महिलाओं को प्रतियोगिता की भावना से बचना चाहिए।
उपाय: गाय को रोटी खिलाएं और माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज कार्यों को सावधानीपूर्वक करें, मन में अनिश्चितता बनी रह सकती है। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में नियंत्रण रखें, निवेश सोच-समझकर करें। यात्रा टालना उचित रहेगा।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और लाल रंग के वस्त्र पहनें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन शुभ रहेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त आय के साधन मिल सकते हैं। बुजुर्गों के प्रति आदर बनाए रखें। महिलाओं का स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा रह सकता है।
उपाय: हरे रंग के वस्त्र पहनें और गणपति बप्पा की पूजा करें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज कार्यों में लापरवाही से बचें। धन की कमी महसूस हो सकती है। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है।
उपाय: सफेद मिठाई का दान करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। दूसरों पर जल्दी भरोसा करने से बचें। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घरेलू विवादों से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय: हनुमान मंदिर में नारियल अर्पित करें और काली उड़द का दान करें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज अत्यधिक भावुकता से बचें। धन को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुभव का लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। धार्मिक गतिविधियों से शांति मिलेगी।
उपाय: पीले वस्त्र धारण करें और केले के पेड़ की पूजा करें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। धन का व्यय अधिक रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएं। विपरीत लिंगीय संबंधों से सतर्क रहें।
उपाय: शनि देव की पूजा करें और सरसों का तेल दान करें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। कार्यों में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन संतोष रहेगा। जरूरत से ज्यादा जल्दबाजी न करें। महिलाओं को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
उपाय: नीले रंग के वस्त्र पहनें और जल में तिल प्रवाहित करें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष शुभ रहेगा। अचानक धन लाभ के योग हैं। परोपकार की भावना रहेगी। अंजान व्यक्ति पर जल्दी विश्वास न करें।
उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें और चावल का दान करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000