प्रशासनिक सचिवों की बैठक में CM सुक्खू के बड़े निर्देश, चार दिन में निपटें सभी देनदारियां – भारत केसरी टीवी

प्रशासनिक सचिवों की बैठक में CM सुक्खू के बड़े निर्देश, चार दिन में निपटें सभी देनदारियां

[मदन शर्मा ]

Advertisement

 

Advertisement

चार दिन में क्लास-IV पेंशनरों के एरियर और मेडिकल क्लेम जारी करें : मुख्यमंत्री

· MIS के तहत छोटे सेब उत्पादकों को 20 करोड़ रुपये जारी करेगी सरकार
· मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सभी प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए कि मार्केट इंटरवेंशन स्कीम (MIS) के तहत छोटे सेब उत्पादकों के लंबित बिलों के भुगतान के लिए 20 करोड़ रुपये जारी किए जाएं। उन्होंने विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने 15 अप्रैल को की गई घोषणा के अनुसार सभी विभागों के चतुर्थ श्रेणी पेंशनरों के लंबित एरियर जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त और कार्यरत सरकारी कर्मचारियों के मेडिकल रिइम्बर्समेंट क्लेम भी जल्द से जल्द निपटाए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी देनदारियों का भुगतान चार दिन के भीतर किया जाए और इसकी अनुपालना रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपी जाए। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि DDOs को आवश्यक निर्देश जारी करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर उनकी जिम्मेदारी तय की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है और ड्रग तस्करी में शामिल सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर 31 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक 122 सरकारी अधिकारी और कर्मचारी चिट्टा मामलों में संलिप्त पाए गए हैं और सभी प्रशासनिक सचिवों को संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000