सभी स्वास्थ्य संस्थान अत्याधुनिक उपकरणों से होंगे लैस: स्वास्थ्य मंत्री – भारत केसरी टीवी

सभी स्वास्थ्य संस्थान अत्याधुनिक उपकरणों से होंगे लैस: स्वास्थ्य मंत्री

शिमला, मदन शर्मा 17 सितम्बर, 2025

Advertisement

प्रदेश के सभी स्वास्थ्य संस्थानों को जल्द ही विश्वस्तरीय डायग्नोस्टिक उपकरणों से सुसज्जित किया जाएगा। यह बात स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां हिमाचल प्रदेश मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड की 5वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेशवासियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अत्याधुनिक हाई-टेक डायग्नोस्टिक मशीनें खरीदी जाएंगी जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार होगा।

Advertisement

बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के लिए आवश्यक मशीनरी और उपकरणों की खरीद प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

Advertisement

उन्होंने निगम द्वारा गुणवत्तापूर्ण दवाओं, उपकरणों और अन्य चिकित्सीय सामग्री की पारदर्शी और दक्ष खरीद के लिए भी सराहना की, जिसने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाई है।

बैठक का संचालन निगम के प्रबंध निदेशक दिव्यांशु सिंगल ने किया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी, विशेष सचिव वित्त विजय वर्धन, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. राकेश शर्मा तथा निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000