राष्ट्र : नशाखोर बेटे ने फावड़े से हत्या कर दी मां की हत्या, फरार – भारत केसरी टीवी

राष्ट्र : नशाखोर बेटे ने फावड़े से हत्या कर दी मां की हत्या, फरार

हरिद्वार। यहां के पथरी थाना क्षेत्र के गांव धनपुरा में नशे के लिए पैसे न देने पर एक बेटे ने अपनी मां की सिर पर हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने मां के शव को बाथरूम में डालकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दिए हैं।

Advertisement

पुलसि से मिली जानकारी के अनुसार घटना ग्राम धनपुरा में घटित हुई। यहां बीस वर्षीय सावन कुमार ने अपनी मां 50 वर्षीय कमलेश की सिर पर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। एक पड़ोसी घटना के बाद जब कुछ देर बाद उनके घर में पहुंचा तो कमलेश को खून से लथपथ शव बाथरूम के अंदर पड़ा दिखा। इसके बाद पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

Advertisement

सूचना पर पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार, फेरूपुर चौकी प्रभारी और पुलिस की पूरी टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया और मामले की जानकारी जुटाई।

तब सामने आया कि आरोपी सावन स्मैक का नशा करता है। मंगलवार सुबह जब उसका भाई व पिता काम पर चले गए तो उसने स्मैक के लिए अपनी मां से पैसे मांगे। पैसे न देने पर गुस्सा में आकर मारपीट करने लगा।

इसके बाद घर में रखे फावड़े से अपनी मां के सिर पर कई बार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिर मां को बाथरूम में खींचकर ले जाने के बाद अंदर डालकर फरार हो गया।

सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। सीओ ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000