हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में पर्ची बनाते समय मरीजों से 10 रुपये का परामर्श शुल्क, कांग्रेस ने जनता पर डाला बोझ : कपूर – भारत केसरी टीवी

हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में पर्ची बनाते समय मरीजों से 10 रुपये का परामर्श शुल्क, कांग्रेस ने जनता पर डाला बोझ : कपूर

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 04/06/25

Advertisement

भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वर्तमान सुक्खू सरकार शुल्क वाली सरकार बनकर रह गई है। आज प्रदेश सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है जिसका प्रत्येक कांग्रेस नेता स्वागत करने जा रहा है, हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में पर्ची बनाते समय मरीजों से 10 रुपये का परामर्श शुल्क लिया जाएगा। जहां कांग्रेस सरकार के स्वास्थ्य मंत्री यह बात मजाक में कह रहे थे और मजाक मजाक में बात को लागू भी कर दिया। इसका मतलब सरकार ने यह शुल्क लगाकर जनता को परेशान करने का मजाक किया था।

Advertisement

हिमाचल में तानाशाही सरकार का राज

Advertisement

त्रिलोक कपूर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में तानाशाही सरकार का राज चल रहा है। उनके मन में जो भी आता है यह लागू कर देते हैं और जनता के बारे में कुछ नहीं सोचते हैं, ऐसा प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री और उनके सभी नेताओं को मेंटल पैरालिसिस हो गया है। जब सत्ता में आए तो डीजल पर जीएसटी बढ़ा दिया, पानी बिजली यातायात सब महंगा कर दिया।अब जो मरीज स्वास्थ्य सुविधा लेने जा रहा है उससे भी 10 रुपए लेंगे, यह है सुख की सरकार। हिमाचल प्रदेश में प्रतिदिन 5000 से अधिक मरीज सरकारी अस्पतालों में जाकर अपना इलाज करते हैं, मतलब महीने के 1.50 लाख और साल के 18 लाख।

Advertisement

भाजपा ने दी थी मुफ्त सुविधाएं

कपूर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश भर में और प्रदेश में भी आयुष्मान एवं हिम केयर योजना के तहत जनता को मुफ्त इलाज की सुविधा दी थी 10 रु पर्ची पर तो कभी सोचा ही नहीं और एक-एक व्यक्ति को पांच-पांच लख रुपए का स्वास्थ्य कवर दिया, अब अगर आप तुलना करें तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आम जनमानस के स्वास्थ्य के बारे में सोचा, पर वर्तमान कांग्रेस सरकार ने आम जनमानस का स्वास्थ्य बिगड़ने का सोचा। क्या सरकार यह चाहती है कि लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने आए या वह चाहते हैं कि घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले। कांग्रेस सरकार ने तो एक-एक व्यक्ति का आर्थिक स्वास्थ्य भी बिगाड़ दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000