मुख्यमंत्री ने नगरोटा-बगवां विधानसभा क्षेत्र को 36 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दी – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री ने नगरोटा-बगवां विधानसभा क्षेत्र को 36 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दी

शिमला मदन शर्मा 30 जून, 2025

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा ज़िला के नगरोटा-बगवां विधानसभा क्षेत्र के लिए 36 करोड़ रुपये लागत की आठ विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए।

Advertisement


मुख्यमंत्री ने नगरोटा-बगवां में 3.10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अग्निशमन केन्द्र भवन का उद्घाटन किया। इसके अलावा, 4.80 करोड़ रुपये की लागत से मलां से गुजरेहड़ा-पठियार-सकरेहड़ सड़क, 4.84 करोड़ रुपये की लागत से खरट-जंदराह-ऐरला-रोपा-करडियाणा सड़क की मैटलिंग व टारिंग कार्य और धरुं खड्ड पर 3.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 33.40 मीटर पुल का शुभारम्भ किया जो कलेड को कराली दा बाग गांव को जोड़ेगा।

Advertisement


उन्होंने रंगेहड़-सदू-माल्मू से नेरा सड़क के निर्माण और नेरा खड्डा पर पुल तथा नगरोटा बगवां क्षेत्र के लिए 10 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विद्युत अधोसंरचना विकास कार्यों की आधारशिला भी रखीं।
इससे पूर्व, स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का नगरोटा-बगवां आगमन पर स्वागत किया।

आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली, विधायक संजय अवस्थी और कमलेश ठाकुर हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000