सोलन ब्रेकिंग : खुद को फ्लैट का स्वामी बताते हए हड़पे दस लाख, केस दर्ज – भारत केसरी टीवी

सोलन ब्रेकिंग : खुद को फ्लैट का स्वामी बताते हए हड़पे दस लाख, केस दर्ज

सोलन । स्वयं को सोलन की देवभूमि अपार्टमेंट में एक फ्लैट का मालिक बताने वाले एक व्यक्ति ने कोटलानाला निवासी एक व्यक्ति को दस लाख का चूना लगा दिया। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर सदर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement

सोलन के सदर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दी गई शिकायत में कोटलानाला निवास संजय शर्मा ने बताया कि धीरज शर्मा नामक एक व्यक्ति ने स्वयं को देवभूमि अपार्टमेंट में एक फ्लैट का स्वामी बताते हुए गत वर्ष उसके साथ फ्लैट हस्तांतरित करने का सौदा किया था।

Advertisement

इस पर इसने बैंक चैक के माध्यम से कुल 10 लाख रुपये बयाना राशि के रुप में धीरज शर्मा को प्रदान दिए थे। धीरज शर्मा ने उपरोक्त राशि के प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर उपरोक्त फ्लैट को इसके नाम हस्तांतरित करने का आश्वासन दिया था ।

परन्तु 15 दिन बीतने के बावजूद धीरज ने न तो फ्लैट ही उसके नाम किया और न ही उसके रुपये लौटाए।

इस बीच उसने मामूली धनराशि उसे अवश्य लौटाई। संजय शर्मा की शिकायत सदर पुलिस थाने में धीरज शर्माके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000