राष्ट्रपति ने आतिशी को मुख्यमंत्री नियुक्त किया, केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर – भारत केसरी टीवी

राष्ट्रपति ने आतिशी को मुख्यमंत्री नियुक्त किया, केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली।  अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। वहीं राष्ट्रपति ने आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी का शपथ ग्रहण शनिवार शाम साढे चार बजे होगा। आतिशी के साथ पांच कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि राजनिवास में शपथ ग्रहण समारोह होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक शाम 4:30-5:00 बजे के बीच आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। वहीं, मंत्रियों की शपथ ग्रहण को लेकर असमंजस बरकरार है।

Advertisement

आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि मंत्रियों के शपथ ग्रहण की फाइल राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजी गई थी। शुक्रवार देर शाम तक इस पर कोई जानकारी नहीं मिल पाई। संभावना है कि शनिवार सुबह राष्ट्रपति भवन से यह फाइल राजनिवास तक पहुंच सकती है।
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा और आतिशी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की मंजूरी राष्ट्रपति से मिल गई है। इसके बाद शनिवार शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Advertisement

शपथ ग्रहण में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप के वरिष्ठ नेता, विधायक व सांसद भी शामिल हो सकते हैं। आतिशी पहले ही विधायकों, कार्यकर्ताओं से माला नहीं पहनाने की अपील कर चुकी है। वहीं, मंत्रियों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। अगर राष्ट्रपति से मंजूरी के बाद यह फाइल उपराज्यपाल तक पहुंच जाती है तो शनिवार वह भी मुख्यमंत्री के साथ शपथ ग्रहण करेंगे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000