रामपुर लवी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में छाए सूफी गायक बाबर मुदस्सिर, राज्य पाल ने किया शुभारंभ – भारत केसरी टीवी

रामपुर लवी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में छाए सूफी गायक बाबर मुदस्सिर, राज्य पाल ने किया शुभारंभ

मदन शर्मा

Advertisement

शिमला,

Advertisement

 

Advertisement

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बुधवार देर शाम रामपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। इसके साथ ही मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज हुआ, जिसमें क्षेत्र की समृद्ध परंपराओं और कलात्मक विरासत की झलक देखने को मिली।

Advertisement

 

इस अवसर पर लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

 

लवी मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अनुपम कश्यप ने राज्यपाल और लेडी गवर्नर का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया।

 

सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण सूफी गायक बाबर मुदस्सिर की शानदार प्रस्तुति रही। उनकी गायकी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के महत्व को दर्शाया गया। यह मेला विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान, पारंपरिक विरासत के संरक्षण और आपसी एकता एवं सद्भाव को मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच है।

 

इस अवसर पर नगर परिषद रामपुर के अध्यक्ष करण शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000