दिल्ली न्यूज: CM पद से इस्तीफा देंगे अरविंद केजरीवाल, LG से मांगा मिलने का समय – भारत केसरी टीवी

दिल्ली न्यूज: CM पद से इस्तीफा देंगे अरविंद केजरीवाल, LG से मांगा मिलने का समय

दिल्ली।  सीएम अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात का समय मांगा है. सीएम केजरीवाल कल सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे. सीएम केजरीवाल ने पहले ही इस्तीफे का ऐलान कर दिया था. कल ही नए सीएम के नाम का भी ऐलान हो सकता है. दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा, इसको लेकर कई नामों की चर्चा हो रही है. आतिशी, सौरभ भारद्वाज और राघव चड्ढा के नाम रेस में माने जा रहे हैं. हालांकि, अभी तक कोई फाइनल फैसला नहीं हुआ है.

Advertisement

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने रविवार (15 सितंबर) को अपने इस्तीफे के संबंध में घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि वह दो दिन बाद अपने पद से इस्तीफा दे देंगे और दिल्ली में समय पूर्व चुनाव कराने की मांग करेंगे. रविवार (15 सितंबर) को आप के दफ्तर में अपने संबोधन के दौरान ही उन्होंने कहा था कि वो अब जनता की अदालत में जाएंगे.

Advertisement

आपका हर वोट मेरी ईमानदारी का प्रमाण पत्र- सीएम केजरीवाल
रविवार को सीएम केजरीवाल ने कहा था, “मैं दो दिन बाद इस्तीफा दे दूंगा और लोगों से पूछूंगा कि क्या मैं ईमानदार हूं. मैं जनता से अपील करना चाहता हूं कि अगर आपको लगता है कि केजरीवाल ईमानदार हैं तो मुझे वोट दें. अगर आपको लगता है कि केजरीवाल दोषी है तो मुझे वोट न दें. आपका हर वोट मेरी ईमानदारी का प्रमाण पत्र होगा.”

Advertisement

अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा था कि मैं दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तभी बैठूंगा, जब लोग मुझे ईमानदारी का प्रमाणपत्र देंगे. जेल से बाहर आने के बाद अग्निपरीक्षा देना चाहता हूं.

Advertisement

दिल्ली में कब है विधानसभा चुनाव?
दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं. दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है और चुनाव फरवरी की शुरुआत में होने की उम्मीद है. हालांकि अरविंद केजरीवाल, आतिशी और आम आदमी पार्टी के दूसरे नेताओं ने इसी साल नवंबर में चुनाव कराने की मांग की.

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000