चिट्टा मुक्त हिमाचल और जनजातीय गौरव दिवस थीम पर पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित – भारत केसरी टीवी

चिट्टा मुक्त हिमाचल और जनजातीय गौरव दिवस थीम पर पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

34 स्कूलों के 118 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आज्ञा और दिव्यांशी ने हासिल किया प्रथम स्थान*

Advertisement

 

Advertisement

मंडी,

 

चिट्टा मुक्त हिमाचल और जनजातीय गौरव दिवस थीम पर जिला प्रशासन मंडी के तत्वावधान में इंदिरा मार्केट स्थित ओपन थिएटर में पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मंडी जिला के 34 स्कूलों के लगभग 118 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

 

कार्यक्रम में चिट्टा मुक्त हिमाचल थीम पोस्टर मेकिंग व नारा लेखन तथा जनजातीय गौरव दिवस से संबंधित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई।

 

प्रतियोगिता में अतिरिक्त उपायुक्त मंडी प्रियांशु खाती विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया।

 

कार्यक्रम के संयोजक जितेंद्र सैनी ने बताया कि चिट्टा मुक्त हिमाचल थीम के अंतर्गत आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कुल 31 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें आज्ञा ने प्रथम, प्रांशु ठाकुर ने द्वितीय तथा बलजीवत सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, नारा लेखन प्रतियोगिता में 57 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें दिव्यांशी प्रथम, दर्पण द्वितीय तथा वंशिका तृतीय स्थान पर रहे।

 

*जनजातीय गौरव दिवस पोस्टर मेकिंग में औजस्वी ने मारी बाजी*

 

जनजातीय गौरव दिवस थीम पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कुल 30 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें औजस्वी ने प्रथम, शैलजा चंदेल ने द्वितीय तथा शगुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ भगवान बिरसा मुंडा के योगदान एवं जनजातीय गौरवशाली इतिहास से परिचित करवाने का प्रयास किया गया।

 

 

—

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000