अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में पहली बार आयोजित हुआ साहित्य सम्मेलन – भारत केसरी टीवी

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में पहली बार आयोजित हुआ साहित्य सम्मेलन

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

लगभग 45 कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से संस्कृति, इतिहास और सामाजिक सरोकारों को किया प्रस्तुत

Advertisement

 

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के दौरान इस वर्ष पहली बार साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय लवी मेला समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने की। इस अवसर पर उन्होंने सम्मेलन में भाग लेने वाले लगभग 45 कवियों को टोपी एवं मफलर भेंट कर सम्मानित किया।

 

साहित्य सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि हमें कल्पना करनी चाहिए कि सैकड़ों वर्ष पूर्व, जब अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की शुरुआत हुई होगी, उस समय सड़क, संचार और यातायात के आधुनिक साधनों के अभाव में दूर-दराज के क्षेत्रों से व्यापारी किस प्रकार यहां पहुंचते होंगे। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को मेले के गौरवशाली इतिहास और इससे जुड़ी परंपराओं की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझ सकें और उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचा सकें।

 

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग से इस वर्ष मेले में एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें उन वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया है, जिनका पुराने समय में लवी मेले के दौरान व्यापार होता था। उन्होंने लोगों से इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने का भी आग्रह किया।

उपायुक्त ने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के अंतर्गत स्कूली बच्चों के लिए मेले के इतिहास और समय के साथ इसमें आए बदलावों पर आधारित भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस पहल के माध्यम से बच्चों को अपने घर के बुजुर्गों से मेले के इतिहास एवं पुरानी परंपराओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि मेला आयोजन समिति की यह पहल बच्चों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण साबित हुई है।

 

उन्होंने कहा कि साहित्य समाज की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और विचारों को संजोने का सशक्त माध्यम है। भविष्य में साहित्यिक गतिविधियों एवं सम्मेलनों को और अधिक प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि साहित्यकारों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रस्तुत करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध हो सके। साहित्य सम्मेलन में लगभग 45 कवियों ने अपनी मौलिक रचनाओं एवं कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कवियों ने अपनी रचनाओं में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के ऐतिहासिक महत्व, समृद्ध परंपराओं और समय के साथ इसमें आए बदलावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त चिट्टे जैसे नशे के दुष्प्रभावों तथा युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देने वाली कविताओं के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

 

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में पहली बार साहित्य सम्मेलन आयोजित किए जाने पर सभी कवियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मेला समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप एवं भाषा एवं संस्कृति विभाग का विशेष आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष कर्ण शर्मा, हिमालय मंच के अध्यक्ष एस.आर. हरनोट, जिला भाषा अधिकारी सरोजना नरवाल, जगदीश बाली सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000