बीजेपी प्रत्याशी होयियार सिंह के पीछे सुक्खू सरकार ने सादी बर्दी में लगाई पुलिस , वीडियो हुआ वायरल – भारत केसरी टीवी

बीजेपी प्रत्याशी होयियार सिंह के पीछे सुक्खू सरकार ने सादी बर्दी में लगाई पुलिस , वीडियो हुआ वायरल

*देहरा, मदन शर्मा 9 जुलाई 2024:*

Advertisement

देहरा विधानसभा उपचुनाव के संजोयक, भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल ने प्रैस को जारी एक ब्यान में कहा है कि 30 हजार करोड़ का कर्जा लेने के बाद भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खजाना खाली होने का ढिंढोरा पीटकर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। करोड़ों रुपया कर्ज लेने के बाद भी सुक्खू धेले का विकास प्रदेश में नही करवा सके हैं। उन्होंने का सुक्खू जनता के समक्ष एक स्वेत पत्र जारी करे कि कर्ज लिया गया करोड़ों रुपया कहां गया। उन्होंने कहा कि देहरा का चुनाव जीतने के लिए मित्रों का टोला अरबों रुपया खर्च कर रहा है। भाजपा प्रत्याशी होयियार सिंह के पीछे सुक्खू सरकार ने सादी बर्दी में पुलिस लगाई हुई है, जिसका एक विडियो भी वायरल हुआ है। इसस अंदाजा लगाया जा सकता है कि सुक्खू अपनी पत्नी कमलेश ठाकुर को जिताने के लिए किस प्रकार के हथकंडों का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि देहरा से होशियार सिंह की जीत तय है, इसको लेकर सुक्खू बौखलाए हुए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी तंत्री चुनाव लड़ रहा है और सुक्खू की सरकार पीछे है। इसके बावजूद भी भाजपा इन तीनों उपचुनावों में अपनी जीत को दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि इन चुनावों के बाद प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन होना तय है। राकेश जमवाल ने कहा कि सुक्खू सरकार वर्तमान में झूठी घोषणाओं का पर्वत बन चुका है, जिसके नीचे जनता पिस रही है। प्रदेश में खून, बलात्कार, डकैती की भरमार से कानून व्यवसथा पूरी तरहं से डगमगा चुकी है। प्रदेश की जनता अपने आप को असुरक्षित मान रही है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार यह चुनाव आंतक का माहौल बनाकर जीतने पर उतारु है, परंतु जनता इसका जबाव जल्द सुक्खू सरकार को देने वाली है। उन्होंने कहा उन्होंने कहा कि सुक्खू अपनी नाकामियों का ठिकरा दूसरों पर फोड़ रहे हैं। डेढ साल में सुक्खू सरकार ने प्रदेश की जनता की आंखों में घूल झौंकी है। सुक्खू सरकार ने महिलाओं, बेरोजगारों, किसानों, गरीबों की किाी को ठगा है। उन्होंनें कहा कि जनता सुक्खू सरकार से तंग हो चुकी है। जनता सरकार से छुटकारा चाहती है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000