राकेश सिंघा औऱ महेंद्र राणा केंद्रीय किसान कौंसिल के लिए चयनित – भारत केसरी टीवी

राकेश सिंघा औऱ महेंद्र राणा केंद्रीय किसान कौंसिल के लिए चयनित

मदन शर्मा

Advertisement

डॉ अशोक ढबले पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिज्जू कृष्णन बने महासचिव

Advertisement

 

Advertisement

सोलन मदन शर्मा 19 अक्टूबर

Advertisement

 

किसान सभा के 36वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आज तेलंगाना के नालगोंडा में समापन हो गया जिसमें चुनी गई 167 सदस्यीय नई केंद्रीय किसान कौंसिल में हिमाचल प्रदेश के दो सदस्य शामिल किए गए।जिनमें सभा के राज्य अध्यक्ष राकेश सिंघा को कौंसिल तथा महेंद्र राणा को सीकेसी अर्थात कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया जो सबसे युवा सदस्य हैं जो सीकेसी के सदस्य बने हैं।सम्मेलन में 167 सदस्यीय अखिल भारतीय किसान कौंसिल के अलावा 85 सदस्यीय केंद्रीय किसान कौंसिल सीकेसी और 27 पदाधिकारियों का चुनाव किया गया जिसमें महाराष्ट्र के डॉ अशोक ढबले को पुनः अध्यक्ष और केरल के बीजू कृष्णन को महासचिव चुना गया और पुष्पेंद्र त्यागी नया कोषाध्यक्ष चुना गया। सम्मेलन के समापन सत्र में निर्णय लिया गया कि 26 नवंबर को देश भर में किसानों की मांगों पर दिन रात चलने वाले धरनों का आयोजन देश भर में किया जायेगा।इसके अलावा 1से 3 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले मज़दूरों के संसद मार्च को भी पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।इसके अलावा 1से 7 जनवरी तक न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए देश भर में अभियान चलाया जाएगा और मोदी सरकार द्धारा इसके लिए किए वायदे को लागू करने की मांग ऊठाई जाएगी।निर्णय लिया गया कि देश भर में जंगली और पालतू जानवरों की समस्याओं बारे राष्ट्रीय स्तर पर अधिवेशन आयोजित किया जायेगाफ़सल बीमा योजना को सख्ती से लागू किया जाए और सूखे के कारण फ़सलों को हुए नुकसान का मुआवज़ा देने की भी मांग ऊठाई गयी।इसके अलावा केंद्र की मोदी सरकार द्धारा चलाये जा रहे एसआईआर को तुरंत रोकने और वोट चोरी करने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त को तुरंत हटाने बारे में भी प्रस्ताव पारित किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000