डिडणु में पोषण माह के तहत शिशु और बाल आहार पर जागरूकता शिविर आयोजित – भारत केसरी टीवी

डिडणु में पोषण माह के तहत शिशु और बाल आहार पर जागरूकता शिविर आयोजित

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement
 राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर बाल विकास परियोजना  धर्मपुर के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र डिडणु (सर्कल बरोटी) में बुधवार को शिशु एवं बाल आहार विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर की अध्यक्षता सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सुषमा देवी ने की। कार्यक्रम का संचालन पर्यवेक्षिका सुमना देवी के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर महिला मंडल प्रधान गीता देवी, स्वयं सहायता समूह प्रधान चंपा देवी, आशा कार्यकर्ता बबली  देवी, पंचायत सदस्य मीना देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता  शारदा देवी, सुनीता देवी, विमला देवी सहित स्थानीय  महिलाएं उपस्थित रहीं।

Advertisement
राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर बाल विकास परियोजना धर्मपुर के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र डिडणु (सर्कल बरोटी) में बुधवार को शिशु एवं बाल आहार विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को शिशु और छोटे बच्चों में कुपोषण को रोकने और सही आहार की आदतें विकसित करने संबंधी जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि जन्म के एक घंटे के भीतर शिशु को मां का दूध अवश्य पिलाना चाहिए और छह महीने तक केवल स्तनपान ही कराना चाहिए  न पानी, न दूध, न कोई अन्य पदार्थ। छह माह के बाद धीरे-धीरे घर का पौष्टिक आहार देना प्रारंभ करना चाहिए और स्तनपान जारी रखना चाहिए।

Advertisement
इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000