महिलाओं को 1500 नहीं अब 72 हजार रुपए दे सरकार, तपोवन में विपक्ष का जोरदार धरना-प्रदर्शन – भारत केसरी टीवी

महिलाओं को 1500 नहीं अब 72 हजार रुपए दे सरकार, तपोवन में विपक्ष का जोरदार धरना-प्रदर्शन

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

भाजपा की विधायकों ने सदन में जाने से पहले महिलाओं के अधिकारों व गारंटी को पूरा करने की मांग करते हुए धरना-प्रदर्शन विधानसभा के प्रवेश द्वार तक किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिलाओं को 1500 रुपए मासिक देने की गारंटी को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले कैबिनेट की पहली बैठक में 18 से 60 वर्ष की महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन चार साल बीतने के बाद अधिकांश पात्र महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिला।

Advertisement

विधानसभा सत्र के दौरान मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार करीब 20 बार इस गारंटी को पूरा करने की घोषणा कर चुकी है, लेकिन महिलाओं को अब तक उनका हक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक दल इस मुद्दे को लगातार सदन में उठा रहा है। इसी के विरोध में भाजपा की ओर से विधानसभा के बाहर धरना दिया जा रहा है, जिसमें कांगड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों की महिलाएं भाग ले रही हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि महिलाओं को अब केवल 1500 रुपए देने के बजाय चार साल के हिसाब से 72 हजार रुपए दिए जाने चाहिए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की करीब 28 लाख महिलाओं को इस गारंटी का लाभ मिलना चाहिए, जिसके अनुसार लगभग 20 हजार करोड़ रुपए की राशि बनती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान महिलाओं से वादा कर सत्ता हासिल की, लेकिन उसे पूरा नहीं किया।

Advertisement

नकली दवा फैक्टरी पर सख्त कार्रवाई की मांग

बद्दी में नकली दवाइयां बनाने वाली फैक्टरी पर हुई कार्रवाई को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी अवैध रूप से दवाइयों का निर्माण या कारोबार हो रहा है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000