हिमाचल राजनीति : कांग्रेस सरकार को विधान सभा के अलावा चौक चौराहों पर भी घेरने को भाजपा रेडी – भारत केसरी टीवी

हिमाचल राजनीति : कांग्रेस सरकार को विधान सभा के अलावा चौक चौराहों पर भी घेरने को भाजपा रेडी

शिमला। कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट सरकार, भ्रष्ट मुख्यमंत्री, भ्रष्ट मित्रों को भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में चारों तरफ से घेरेगी। वर्तमान झूठी एवं भ्रष्टाचारी सरकार को भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता एवं दिग्गज नेता चौक चौराहे पर जाकर एक्सपोज करेंगे। यह बात भाजपा के प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने शिमला से जारी एक बयान में कहीं।

Advertisement

उन्होंने बताया भाजपा प्रदेश भर में जिला स्तर पर विशाल प्रदर्शनों का आयोजन भी करेगी एवं राज्यपाल को सरकार के खिलाफ एक ज्ञापन भी सौंप की, यह ज्ञापन 11 दिसंबर को सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि 7 दिसंबर को भाजपा हिमाचल प्रदेश जिला चंबा, कुल्लू ,उन्ना और सिरमौर में प्रदर्शनों का आयोजन करने जा रही है। जिसमें जिला चंबा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद डॉ राजीव भारद्वाज एवं राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन उपस्थित रहेंगे।

Advertisement

इसी प्रकार से कुल्लू में भाजपा नेता विपिन परमार, कंगना रनौत। ऊना जिला में पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर, महामंत्री प्रदेश सिकंदर कुमार और सिरमौर जिला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल , संसद सुरेश कश्यप, इंदु गोस्वामी उपस्थित रहेंगे।

Advertisement

उन्होंने बताया कि 9 दिसंबर को जिला मंडी एवं सुंदरनगर, जिला हमीरपुर, सोलन एवं बिलासपुर में प्रदर्शनों का आयोजन होगा जिसमें मंडी में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं सांसद कंगना रनौत, हमीरपुर में पूर्व केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर एवं विक्रम ठाकुर, सोलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप और बिलासपुर में पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर एवं पूरक प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सती उपस्थित रहेंगे।

Advertisement

उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर को जिला शिमला एवं महासू का संयुक्त प्रदर्शन शिमला में होगा जिसमें प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, केंद्रीय पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, डॉक्टर सिकंदर कुमार, राजीव भारद्वाज, कंगना रनौत, इंदु गोस्वामी एवं हर्ष महाजन उपस्थित रहेंगे।

10 दिसंबर को जिला देहरा में प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, जिला किन्नौर में विधायक त्रिलोक जमवाल एवं लाहौल स्पीति में पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर उपस्थित रहेंगे।

बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि 18 दिसंबर को जिला कांगड़ा, पालमपुर, नूरपुर का प्रदर्शन धर्मशाला में होगा जिस कार्यक्रम के प्रभारी प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर रहेंगे और कार्यक्रम में प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, केंद्रीय पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, डॉक्टर सिकंदर कुमार, राजीव भारद्वाज, कंगना रनौत, इंदु गोस्वामी एवं हर्ष महाजन उपस्थित रहेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000