सोनिया गांधी की किताब में सच्चाई से परहेज क्यों, आपातकाल, 1984 के सिख नरसंहार और बोफोर्स पर कांग्रेस की चुप्पी कई गंभीर सवाल खड़े करती है : राकेश जमवाल – भारत केसरी टीवी

सोनिया गांधी की किताब में सच्चाई से परहेज क्यों, आपातकाल, 1984 के सिख नरसंहार और बोफोर्स पर कांग्रेस की चुप्पी कई गंभीर सवाल खड़े करती है : राकेश जमवाल

Shimla Subhash Sharma  11/11/26

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

सोनिया गांधी की किताब में सच्चाई से परहेज क्यों, आपातकाल, 1984 के सिख नरसंहार और बोफोर्स पर कांग्रेस की चुप्पी कई गंभीर सवाल खड़े करती है : राकेश जमवाल

बाबरी मस्जिद पर चिंता जताने वाली सोनिया गांधी बताएं, भगवान राम को काल्पनिक बताने वाले कांग्रेस के रुख और तुष्टिकरण की राजनीति पर मौन क्यों : राकेश जमवाल

 

शिमला, 11 नवंबर। भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने सोनिया गांधी की पुस्तक को लेकर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आत्मकथा लिखने का अधिकार है, लेकिन इतिहास लिखते समय ईमानदारी और सत्यनिष्ठा सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी अपनी पुस्तक में चुनिंदा घटनाओं पर चिंता व्यक्त करती हैं, लेकिन कांग्रेस शासनकाल के अनेक विवादास्पद और दुखद अध्यायों पर उनकी चुप्पी गंभीर सवाल खड़े करती है।

 

राकेश जमवाल ने कहा कि इंदिरा गांधी के शासनकाल में लगाए गए आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हुआ, प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाए गए और विपक्षी नेताओं को जेलों में डाला गया। उन्होंने सवाल किया कि सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक में लोकतंत्र के इस काले अध्याय पर कितनी स्पष्टता से आत्ममंथन किया है?

 

उन्होंने कहा कि वर्ष 1984 में हजारों निर्दोष सिखों के साथ हुई हिंसा भारतीय इतिहास की अत्यंत दुखद घटनाओं में से एक है। तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के विवादास्पद बयान को लेकर भी कांग्रेस से जवाब मांगा जाता रहा है। राकेश जमवाल ने पूछा कि सोनिया गांधी ने इस त्रासदी और पीड़ित परिवारों की पीड़ा पर स्पष्ट जवाब देने तथा कांग्रेस की ऐतिहासिक जिम्मेदारी स्वीकार करने का प्रयास क्यों नहीं किया?

 

भाजपा मुख्य प्रवक्ता ने बोफोर्स प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि यह मामला लंबे समय तक देश की राजनीति में भ्रष्टाचार और जवाबदेही का बड़ा विषय रहा। उन्होंने सवाल किया कि राजीव गांधी, सोनिया गांधी और ओत्तावियो क्वात्रोच्चि के संबंधों तथा इस विवाद से जुड़े प्रश्नों पर कांग्रेस स्पष्ट जवाब देने से क्यों बचती रही है? उन्होंने सोनिया गांधी की भारतीय नागरिकता प्राप्त करने की समयावधि को लेकर भी उठते रहे सवालों पर स्पष्टीकरण मांगा।

 

राकेश जमवाल ने कहा कि सोनिया गांधी बाबरी मस्जिद के विषय पर चिंता व्यक्त करती हैं, लेकिन कांग्रेस द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में भगवान राम के ऐतिहासिक अस्तित्व को लेकर अपनाए गए पुराने रुख पर भी जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वर्षों तक तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति को प्राथमिकता दी।

 

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के सम्मान की बात करने वाली कांग्रेस को अपने पुराने बयानों और राजनीतिक फैसलों पर भी आत्मचिंतन करना चाहिए।

 

राकेश जमवाल ने कहा कि पुस्तक लिखना व्यक्तिगत अधिकार है, लेकिन इतिहास को चुनिंदा घटनाओं के आधार पर प्रस्तुत करना उचित नहीं। सोनिया गांधी और कांग्रेस नेतृत्व को आपातकाल, 1984 की सिख विरोधी हिंसा, बोफोर्स और धार्मिक तुष्टिकरण से जुड़े सवालों का स्पष्ट जवाब देना चाहिए। देश की जनता अधूरा इतिहास नहीं, पूरा सच जानना चाहती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000