पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में तेज बारिश, दो दिन बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, जानिए अपने जिले का हाल – भारत केसरी टीवी

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में तेज बारिश, दो दिन बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, जानिए अपने जिले का हाल

मदन शर्मा

Advertisement

12 और 13 को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन मौसम का मिजाज बदलने के आसार नजर आ रहे हैं। राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई जिलों में आंधी, बिजली चमकने और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है वहीं ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 12 और 13 नवंबर को कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार12 नवम्बर को चंबा कांगड़ा कुल्लू और मंडी के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 13 नवम्बर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 14 नवंबर तक मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रह सकता है। इस दौरान ऊंची चोटियों पर हिमपात और अन्य क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद 15, 16 और 17 नवंबर को प्रदेश भर में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। मौसम में इस बदलाव के बीच प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। राजधानी शिमला की रातें इन दिनों सोलन और बिलासपुर से ज्यादा गर्म हैं। शिमला में आज न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोलन में यह 7.0 और बिलासपुर में 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Advertisement

शिमला में सोलन से 3.6 डिग्री ज्यादा न्यूनतम तापमान

प्रदेश में रात के तापमान के आंकड़े भी मौसम की अलग तस्वीर दिखा रहे हैं। आमतौर पर ठंडे मौसम के लिए पहचाने जाने वाले शिमला में इन दिनों सोलन के मुकाबले रातें ज्यादा गर्म दर्ज हो रही हैं

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000