हिमाचल के ठियोग नगर परिषद को राष्ट्रीय सम्मान, स्वच्छ सर्वेक्षण में देश के टॉप-20 शहरी निकायों में बनाई जगह – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के ठियोग नगर परिषद को राष्ट्रीय सम्मान, स्वच्छ सर्वेक्षण में देश के टॉप-20 शहरी निकायों में बनाई जगह

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

शिमला,

Advertisement

 

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया नगर परिषद ठियोग को सम्मानित, स्वच्छ सर्वेक्षण में हिमाचल का नाम रोशन

 

हिमाचल प्रदेश ने स्वच्छ सर्वेक्षण में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व और प्रदेश सरकार के स्वच्छ, हरित एवं टिकाऊ हिमाचल बनाने के संकल्प के तहत प्रदेश ने देश के शीर्ष 20 शहरी स्थानीय निकायों में अपनी जगह बनाई है। इस उपलब्धि के साथ नगर परिषद ठियोग ने प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

 

नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया। यह सम्मान इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार प्रदेश को राष्ट्रपति की उपस्थिति में यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया है।

 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत शहरी स्थानीय निकायों के समग्र प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। सरकार की केंद्रित पहलों, आपसी समन्वय और निरंतर निगरानी के परिणामस्वरूप नगर परिषद ठियोग प्रदेश को गौरवान्वित करने में सफल रही है।

 

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि शहरी विकास विभाग, शहरी विकास निदेशालय, नगर निकायों, सफाई कर्मचारियों और आम नागरिकों के समर्पण एवं सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। यह सम्मान शहरी स्वच्छता के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, कचरा प्रबंधन व्यवस्था में सुधार, जनभागीदारी सुनिश्चित करने और स्वच्छता की टिकाऊ आदतों को बढ़ावा देने के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

 

प्रदेश सरकार ने शहरी स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने तथा सभी शहरी स्थानीय निकायों को स्वच्छ सर्वेक्षण के आगामी संस्करणों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। सरकार का उद्देश्य स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और नागरिकों की भागीदारी के उच्च मानक स्थापित करना है।

 

गौरतलब है कि स्वच्छ सर्वेक्षण भारत में स्वच्छता का वार्षिक मूल्यांकन और रैंकिंग अभियान है। इसकी शुरुआत वर्ष 2016 में भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य शहरी स्थानीय निकायों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना तथा देशभर में स्वच्छता, सफाई और टिकाऊ कचरा प्रबंधन व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

 

अब तक आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण के नौ संस्करणों में हिमाचल प्रदेश ने विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार और सम्मान हासिल किए हैं। प्रदेश ने शहरी स्वच्छता, साफ-सफाई और ठोस कचरा प्रबंधन में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए हैं।

 

इस अवसर पर शहरी विकास विभाग के निदेशक नीरज कुमार भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000