कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व का मानसिक संतुलन पूरी तरह बिगड़ चुका है, खरगे और राहुल की अमर्यादित हरकतें अत्यंत शर्मनाक : तरसेम भारती – भारत केसरी टीवी

कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व का मानसिक संतुलन पूरी तरह बिगड़ चुका है, खरगे और राहुल की अमर्यादित हरकतें अत्यंत शर्मनाक : तरसेम भारती

मदन शर्मा

Advertisement

सोलन, 26 अक्टूबर 2026:

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरसेम भारती ने बिहार में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा महिला पुलिसकर्मियों व अपने ही कार्यकर्ताओं के साथ की गई अभद्रता की कड़ी शब्दों में निंदा की है।

 

भारती ने एक प्रेस वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि ‘बिहार केशरी’ डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के गरिमामयी कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा देश के प्रधानमंत्री के लिए जिस प्रकार की ओछी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, उसने समूचे देश की लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार कर दिया है। एक ज़िम्मेदार संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के मुख से इस तरह की भाषा कतई शोभनीय नहीं है।

 

राहुल गांधी पर मर्यादाओं के उल्लंघन और अभद्रता का गंभीर आरोप

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर तीखा प्रहार करते हुए तरसेम भारती ने कहा कि केवल मल्लिकार्जुन खरगे ही नहीं, अपितु कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी भी अपनी राजनीतिक और नैतिक मर्यादाएं पूरी तरह भूल चुके हैं। हाल ही में सरेआम महिला पुलिसकर्मियों और अपने ही कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की करने तथा महिला सुरक्षाकर्मियों के साथ अपनी बाजू की ताकत दिखाकर बदसलूकी करने की घटना बेहद शर्मनाक है। जो राजनीतिक दल महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की बड़ी-बड़ी बातें करता है, उसके सबसे बड़े नेता का यह दुर्व्यवहार उनके दोहरे चरित्र और वास्तविक चेहरे को बेनकाब करता है।

 

राजनीतिक हताशा और घोर बौखलाहट का परिणाम:

उन्होंने आगे कहा कि खरगे और राहुल गांधी के ये कृत्य राजनीतिक हताशा और घोर बौखलाहट में डूबे मानसिकचक्र के परिचायक हैं। देश की महान जनता द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार मिल रहे अभूतपूर्व समर्थन और आशीर्वाद से कांग्रेस का मानसिक संतुलन पूरी तरह से लड़खड़ा गया है। जब लोकतांत्रिक और वैचारिक माध्यमों से जनता का समर्थन हासिल करने में वे असफ़ल रहते हैं, तो उनके नेता या तो अमर्यादित भाषा का सहारा लेते हैं या फिर सुरक्षाकर्मियों और आम कार्यकर्ताओं पर अपनी ताकत का रौब झाड़ते हैं।

 

दलित-वंचित समाज व सुरक्षा बलों के प्रति अपमानजनक इतिहास भारती ने बल देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास सदैव से संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर, दलित-वंचित समाज के प्रबुद्ध नेताओं और देश की रक्षा करने वाले सुरक्षा बलों के जवानों का अपमान करने का रहा है। आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति का वास्तविक और सर्वांगीण सशक्तिकरण हो रहा है, तो कांग्रेस अपनी आसन्न और निश्चित पराजय को देखकर पूरी तरह आपा खो चुकी है।

 

सार्वजनिक क्षमा-याचना की मांग और कड़ी चेतावनी:

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरसेम भारती ने मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मांग की है कि वे देश की जनता, देश के प्रधानमंत्री तथा कर्तव्य का पालन कर रही सुरक्षा बल की महिला कर्मियों से तुरंत सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगें। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कांग्रेस ने अपनी इस ओछी राजनीति, हिंसक आचरण और अमर्यादित भाषा शैली में सुधार नहीं किया, तो देश और प्रदेश की जागरूक जनता, विशेषकर अनुसूचित जाति समाज, आगामी चुनावों में कांग्रेस को इसका करारा, लोकतांत्रिक और निर्णायक जवाब देगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000