देश में तेजी से बढ़ रही महिला करदाताओं की संख्या, ये राज्य टॉप 3 में शामिल

नई दिल्ली। देश में महिला आयकरदाताओं की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। असेसमेंट ईयर 2023-24 में 2.29 करोड़ महिलाओं द्वारा इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) जमा किया गया था, जबकि असेसमेंट ईयर 2019-20 में यह आंकड़ा 1.83 करोड़ था। इस प्रकार बीते पांच वर्षों में महिला द्वारा जमा किए गए आईटीआर की संख्या में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वित्त मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, महाराष्ट्र में आईटीआर जमा करने वाली महिलाओं की संख्या असेसमेंट ईयर 2019-20 के आंकड़े 29.94 लाख के मुकाबले 23 प्रतिशत या 6.88 लाख बढ़कर असेसमेंट ईयर 2023-24 में 36.83 लाख रही है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश में असेसमेंट ईयर 2019-20 में 15.81 लाख महिलाओं ने आईटीआर जमा किया था। असेसमेंट ईयर 2023-24 में यह संख्या 29 प्रतिशत या 4.62 लाख बढ़कर 20.43 लाख हो गई है। वहीं, गुजरात में असेसमेंट ईयर 2019-20 के आंकड़े 18.08 लाख के मुकाबले असेसमेंट ईयर 2023-24 में 24 प्रतिशत या 4.41 लाख अधिक 22.50 लाख आईटीआर जमा हुए हैं। असेसमेंट ईयर 2023-24 में महिलाओं द्वारा आईटीआर जमा किए जाने के मामले में महाराष्ट्र (36.82 लाख), गुजरात (22.50 लाख), उत्तर प्रदेश (20.43 लाख), कर्नाटक (14.30 लाख) और पंजाब (13.22 लाख) के साथ शीर्ष पांच में शामिल थे।

Advertisement

असेसमेंट ईयर 2019-20 से लेकर असेसमेंट ईयर 2023-24 के बीच लद्दाख में महिला द्वारा जमा किए गए आईटीआर की संख्या 30 से सात गुना बढ़कर 205 हो गई है। यह समीक्षा अवधि के दौरान किसी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश में हुई सबसे बड़ी वृद्धि है। भारत के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ ही है, जहां असेसमेंट ईयर 2019-20 से लेकर असेसमेंट ईयर 2023-24 में महिला द्वारा जमा किए गए आईटीआर की संख्या 89,873 से कम होकर 88,115 हो गई है।

Advertisement

देश में जमा होने वाले कुल आईटीआर की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। असेसमेंट ईयर 2023-24 में रिकॉर्ड 6.77 करोड़ आईटीआर जमा हुए थे। भारत में उन सभी व्यक्तियों के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरना अनिवार्य है, जिनकी आय सरकार द्वारा तय की गई छूट की सीमा से अधिक हो।आईटीआर की संख्या बढ़ना बताता है कि लोगों की आय में इजाफा हो रहा है और जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।

Advertisement

 

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000