उपमुख्य सचेतक ने किया केओलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान का दौरा – भारत केसरी टीवी

उपमुख्य सचेतक ने किया केओलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान का दौरा

[MADAN SHARMA]

Advertisement
उपमुख्य सचेतक श्री केवल सिंह पठानिया ने आज राजस्थान के जयपुर स्थित केओलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया। यह उद्यान देश के प्रमुख वन्यजीव और पक्षी अभयारण्यों में से एक है, जो अपनी अद्वितीय जैव विविधता, प्राकृतिक सौंदर्य और दुर्लभ प्रजातियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां लगभग 150 प्रजातियों के देशी और प्रवासी पक्षी तथा 200 से अधिक प्रजातियों की तितलियाँ पाई जाती हैं।

यह उद्यान देश के प्रमुख वन्यजीव और पक्षी अभयारण्यों में से एक है, जो अपनी अद्वितीय जैव विविधता, प्राकृतिक सौंदर्य और दुर्लभ प्रजातियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां लगभग 150 प्रजातियों के देशी और प्रवासी पक्षी तथा 200 से अधिक प्रजातियों की तितलियाँ पाई जाती हैं।

दौरे के दौरान उपमुख्य सचेतक ने विभिन्न वन्यजीव प्रजातियों को नज़दीक से देखा और उनके प्राकृतिक आवास के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इनके संरक्षण और सुरक्षा के महत्व पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि केओलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान न केवल पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक प्रमुख आकर्षण है, बल्कि पारिस्थितिक और पर्यावरणीय अध्ययन में लगे शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र भी है।

श्री पठानिया ने वन्यजीवों की सुरक्षा के क्षेत्र में पार्क प्रबंधन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्राकृतिक खज़ानों की रक्षा करना हम सबका दायित्व है, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी इनका आनंद ले सकें और उनकी सराहना कर सकें

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000