प्रधान-बीडीसी चुनाव में खर्च पर नहीं लगेगी लगाम, सरकार ने आयोग का प्रस्ताव ठुकराया – भारत केसरी टीवी

प्रधान-बीडीसी चुनाव में खर्च पर नहीं लगेगी लगाम, सरकार ने आयोग का प्रस्ताव ठुकराया

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

हिमाचल प्रदेश में इस बार भी पंचायत प्रधान और पंचायत समिति (बीडीसी) सदस्यों के चुनाव में खर्च की कोई सीमा तय नहीं की गई है। स्टेट इलेक्शन कमीशन ने इन पदों के लिए चुनावी खर्च की सीमा निर्धारित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था, लेकिन सरकार ने इसे मंजूरी नहीं दी। ऐसे में प्रधान और बीडीसी का चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों को अपने खर्च का कोई ब्यौरा देने की बाध्यता नहीं होगी। हालांकि जिला परिषद और नगर निकायों में पार्षद पद के उम्मीदवारों पर खर्च सीमा पहले से लागू है। इन उम्मीदवारों को चुनावी खर्च का पूरा रिकॉर्ड रखना होगा और निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य रहेगा। चुनाव समाप्त होने के एक महीने के भीतर उन्हें अपना खर्च विवरण इलेक्शन कमीशन को जमा करना होगा। पिछले चुनावों में यह देखा गया है कि पंचायत प्रधान पद के उम्मीदवार भी जीत के लिए भारी खर्च करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कमीशन ने सरकार को खर्च सीमा तय करने का सुझाव दिया था, लेकिन इस बार भी इसे लागू नहीं किया गया।

प्रदेश में इन चुनावों में 65 हजार से अधिक उम्मीदवार मैदान में उतरते हैं। इनमें जिला परिषद और पार्षद पद के उम्मीदवारों को अपने खर्च का पूरा लेखा-जोखा रखना जरूरी होगा। चुनाव के दौरान खर्च पर नजर रखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा फ्लाइंग स्क्वॉड और निगरानी टीमें गठित की जाएंगी। ये टीमें उम्मीदवारों के बैंक खाते, रसीदों और प्रचार से जुड़े खर्च की जांच करेंगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000