रामपुर: रेई मेले की धूम, वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ – भारत केसरी टीवी

रामपुर: रेई मेले की धूम, वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

सोलन सुभाष शर्मा 24/08/2025

Advertisement

गांव गानवी (15/20) में परंपरा और खेलों का संगम माने जाने वाला रेई मेला बड़े हर्षोल्लास के साथ शुरू हुआ। मेले की शुरुआत वॉलीबॉल प्रतियोगिता से हुई, जिसका शुभारंभ गांव के देवता श्री लाहरुवीर लाच्छा महाराज की पवित्र मौजूदगी और ग्रामीणों की बड़ी संख्या की उपस्थिति में हुआ।

Advertisement

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सरकारी ठेकेदार श्री जीता लाल ने औपचारिक रूप से गेंद को हवा में उछालकर वॉलीबॉल मैच का आगाज़ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, खिलाड़ियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

Advertisement

युवक मंडल गानवी (15/20) द्वारा आयोजित इस खेलकूद प्रतियोगिता में आसपास के कई गांवों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजन न केवल युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।

Advertisement

देवता श्री लाहरुवीर लाच्छा महाराज की पवित्र उपस्थिति से पूरा माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

रेई मेले की यह खेलकूद प्रतियोगिता 23 अगस्त से 25 अगस्त 2025 तक चलेगी। इस दौरान वॉलीबॉल के साथ-साथ कई पारंपरिक खेल भी आयोजित किए जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000