हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, गंभीर बीमारियों का प्रदेश में ही होगा इलाज – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, गंभीर बीमारियों का प्रदेश में ही होगा इलाज

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हर सरकारी मेडिकल कॉलेज में 2 से 4 विशेषज्ञ विभाग होंगे चिन्हित

अत्याधुनिक तकनीक, विशेषज्ञ डॉक्टर और बहु-विषयक उपचार पर रहेगा फोकस

हिमाचल प्रदेश में गंभीर जटिल और दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को अब प्रदेश से बाहर जाने की जरूरत कम करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशों पर प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों तथा अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी चमियाणा में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के प्रस्ताव की जांच और संभावनाओं के आकलन के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है। प्रस्तावित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ऐसी बीमारियों के उपचार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिनके लिए सामान्य विभागीय सेवाओं से आगे की विशेषज्ञता, आधुनिक चिकित्सा तकनीक और विशेष सुविधाओं की आवश्यकता होती है। इन केंद्रों में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं को एक साथ जोडकऱ मरीजों को बहु-विषयक और उन्नत उपचार उपलब्ध करवाने की परिकल्पना की गई है।

विशेषज्ञ समिति प्रदेश के प्रत्येक सरकारी मेडिकल कॉलेज, जिसमें एआईएमएसएस चमियाणा भी शामिल है, में दो से चार ऐसे विभागों की पहचान करेगी, जिन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा सकता है। इसके लिए संबंधित संस्थानों की मौजूदा सुविधाओं, विशेषज्ञता, रोगियों की जरूरत और भविष्य की संभावनाओं का अध्ययन किया जाएगा। इन केंद्रों में जटिल, दुर्लभ और गंभीर रोगों के उपचार के साथ-साथ आधुनिक चिकित्सा तकनीक और लक्षित अनुसंधान को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000