घर बनाने को तीन लाख देगी सरकार, हिमाचल में अब तक 26 महिलाओं को दी 78 लाख की सहायता – भारत केसरी टीवी

घर बनाने को तीन लाख देगी सरकार, हिमाचल में अब तक 26 महिलाओं को दी 78 लाख की सहायता

[MADAN SHARMA]

Advertisement

प्रदेश सरकार ने विधवा एवं एकल महिलाओं को पक्की छत उपलब्ध करवाने के लिए आर्थिक सहायता देने की पहल की है। ‘मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को घर के निर्माण के लिए तीन लाख रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है। सरकार का कहना है कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विधवा एवं एकल महिलाओं को अपना आशियाना बनाने में मदद करना और उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन उपलब्ध करवाना है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हर इनसान के लिए अपने घर की छत केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि सुरक्षा और सम्मान का आधार भी होती है। ऐसे में जिन महिलाओं के सामने आर्थिक परिस्थितियों के कारण अपना घर बनाने की चुनौती है, सरकार उन्हें सहायता उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि मुश्किल वक्त में महिलाओं के साथ खड़े होकर उनके जीवन को सुरक्षित और सम्मानजनक बनाना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के अनुसार योजना के तहत अब तक प्रदेश की 26 विधवा एवं एकल नारी बहनों को घर निर्माण के लिए कुल 78 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। इससे इन महिलाओं को अपना घर बनाने में आर्थिक मदद मिली है। सरकार ने योजना को आगे भी जारी रखने के लिए चालू वित्त वर्ष में दो करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया है। सरकार के मुताबिक, योजना का लाभ पात्र विधवा एवं एकल महिलाओं को आवास निर्माण के लिए दिया जा रहा है। तीन लाख रुपए की सहायता ऐसे परिवारों के लिए महत्त्वपूर्ण है, जिन्हें सीमित आय के कारण घर का निर्माण करवाने में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000