सरकार बदलते ही बदले की भावना से दर्ज मामले रद्द होंगे, घुमारवीं पहुंचे जयराम ठाकुर का दावा – भारत केसरी टीवी

सरकार बदलते ही बदले की भावना से दर्ज मामले रद्द होंगे, घुमारवीं पहुंचे जयराम ठाकुर का दावा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार राजनीतिक द्वेष से जितने भी मुकदमे दर्ज कर रही है, भाजपा की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में उनका रिव्यू होगा और बदले की भावना से दर्ज एफआईआर रद्द की जाएंगी। घुमारवीं में क्रमिक धरने एवं अनशन के समर्थन में पहुंचे जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुक्खू दबाव की राजनीति कर रहे हैं और विपक्ष को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस को कानून-व्यवस्था और नशे के खिलाफ कार्रवाई में लगाया जाना चाहिए था, लेकिन उनके अनुसार पुलिस का इस्तेमाल भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज करने में किया जा रहा है।

Advertisement

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की शिकायतों का मुद्दा उठाते हुए ठाकुर ने सवाल किया कि यदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर एफआईआर दर्ज हो सकती हैं, तो भाजपा की शिकायतों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सरकारी तंत्र का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पूर्व मंत्री बोले, शिकायतों पर कार्रवाई होनी चाहिए

पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने आरोप लगाया कि घुमारवीं में पुलिस कार्रवाई को लेकर भेदभाव की स्थिति है। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों पर निष्पक्ष और कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए। श्री गर्ग ने कहा कि न्याय मिलने तक क्रमिक धरना एवं अनशन जारी रहेगा और जरूरत पडऩे पर आंदोलन को व्यापक किया जाएगा। इस दौरान सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल, झंडूता विधायक जीतराम कटवाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग सहित भाजपा के कई

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000