कुल्लू और चम्बा में पकड़ी 2.993 किलोग्राम चरस, केरल के 2 युवकों सहित 3 तस्कर गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

कुल्लू और चम्बा में पकड़ी 2.993 किलोग्राम चरस, केरल के 2 युवकों सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का कड़ा अभियान लगातार जारी है। कुल्लू और चम्बा जिलों में पुलिस टीमों ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों को अंजाम देते हुए कुल 2.993 किलोग्राम (लगभग 3 किलो) चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में केरल राज्य के 2 युवक भी शामिल हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर तस्करों के नैटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

निजी बस में 2.343 किलो चरस के साथ दबोचे 2 युवक

कुल्लू पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मणिकर्ण के तहत डुंखरा चौक पर पुलिस टीम वाहनों की नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक निजी बस को जांच के लिए रोका गया। बस में सवार दो युवकों की गतिविधियों पर संदेह होने पर जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके कब्जे से 2.343 किलोग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान आनंद पुत्र वीनू और सार्थ श्याम दास पुत्र श्याम दास के रूप में हुई है। दोनों आरोपी वायकुम, जिला कोट्टायम (केरल) के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि चरस की इतनी बड़ी खेप वे हिमाचल में कहां से लाए थे और इसे केरल या अन्य किस जगह पर सप्लाई किया जाना था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000