शराब पीकर गाड़ी चलाई तो कटेगा मोटा चालान, त्योहारी सीजन में चलेगा मेगा अभियान – भारत केसरी टीवी

शराब पीकर गाड़ी चलाई तो कटेगा मोटा चालान, त्योहारी सीजन में चलेगा मेगा अभियान

[MADAN SHARMA]

Advertisement
ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ प्रदेश पुलिस विशेष अभियान शुरू करने जा रही है। प्रदेश पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) की ओर से सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को इसे लेकर विशेष निर्देश जारी किए हैं।
त्योहारी सीजन में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों का न सिर्फ मोटा चालान होगा, बल्कि ऐसा करने वालों को जेल की हवा भी खानी पड़ेगी। ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ प्रदेश पुलिस विशेष अभियान शुरू करने जा रही है। प्रदेश पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) की ओर से सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को इसे लेकर विशेष निर्देश जारी किए हैं। अभियान के तहत शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक विशेष नाके लगाए जाएंगे और हर संदिग्ध वाहन चालक की जांच एल्कोसेंसर सहित अन्य माध्यमों से की जाएगी।

Advertisement

फेस्टिवल सीजन में शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के कारण सड़क हादसों में एकाएक बढ़ोतरी हो जाती है। इसलिए इस अभियान को सख्ती से लागू किया जा रहा है। पकड़े जाने पर चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ड्रिंक एंड ड्राइव में दोषी पाए जाने पर 10,000 रुपये का चालान, छह माह तक की कैद या दोनों सजाएं दी जा सकती हैं। पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देशों के अनुसार सभी एसपी को पर्याप्त संख्या में एल्कोसेंसर उपलब्ध करवाए गए हैं। नाके शहरों के व्यस्त क्षेत्रों, मुख्य बाजारों और हाईवे पर लगाए जाएंगे, जिससे यातायात व्यवस्था पर नजर रखी जा सके और नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। शराब के नशे में यदि कोई पुलिस कर्मियों से उलझता है तो तुरंत उसका मेडिकल करवाकर मुकद्दमा दर्ज करने की भी हिदायत दी गई है।

Advertisement

 

Advertisement

अभियान का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। नशे में ड्राइविंग से न केवल चालक, बल्कि सड़क पर चलने वाले हर व्यक्ति की जान के लिए खतरा रहता है। प्रदेश के लोगों से आग्रह है कि त्योहारों का आनंद सुरक्षित तरीके से लें और नशे में वाहन चलाने से बचें।
– अशोक तिवारी, पुलिस महानिदेशक, हिमाचल प्रदेश

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000