8 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में भगोड़ा आरोपी पंजाब से गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

8 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में भगोड़ा आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

[मदन शर्मा]

Advertisement

सोलन, 12 जून। जिला पुलिस सोलन द्वारा गठित पी.ओ. (Proclaimed Offender) सैल की टीम ने भगोड़े अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया है।

Advertisement

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 जून 2026 को पी.ओ. सैल की टीम ने भगोड़े आरोपी सुखजिंदर सिंह (47 वर्ष) पुत्र हरिचरण निवासी गांव कोटला भड़ी, डाकघर समराला, तहसील एवं जिला लुधियाना (पंजाब) को खरड़, पंजाब से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना अर्की में अभियोग संख्या 56/2026, दिनांक 11 जून 2026 के तहत धारा 209 एवं 269 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

फर्जी इंश्योरेंस दस्तावेजों से मुआवजा लेने का प्रयास

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 में पुलिस थाना अर्की में अभियोग संख्या 55/2018, दिनांक 13 जून 2018 के तहत धारा 471 एवं 468 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

जांच में सामने आया था कि आरोपी ने HDFC ERGO General Insurance की फर्जी बीमा पॉलिसी तैयार कर उसे एमएसीटी (MACT) कोर्ट सोलन में प्रस्तुत किया था। आरोपी पर आरोप है कि उसने जाली दस्तावेजों के माध्यम से बीमा कंपनी से मुआवजा प्राप्त करने का प्रयास किया था।

मामले की जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आरोपपत्र तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। हालांकि ट्रायल के दौरान न्यायालय द्वारा बार-बार पेश होने के आदेश दिए जाने के बावजूद आरोपी अदालत में उपस्थित नहीं हुआ।

न्यायालय ने घोषित किया था भगोड़ा

लगातार अनुपस्थित रहने पर माननीय न्यायालय ने 26 जनवरी 2026 को आरोपी सुखजिंदर सिंह को भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया था। इसके बाद पुलिस थाना अर्की और पी.ओ. सैल की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थीं।

पुलिस के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। गुप्त सूचना, तकनीकी निगरानी और सतत प्रयासों के आधार पर पुलिस ने आखिरकार उसे खरड़, पंजाब से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को आज 12 जून 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

#SolanPolice #ArkiPolice #FraudCase #ProclaimedOffender #HimachalPradesh #Punjab #BharatKesariTV

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000