दो दिन तेज बारिश की चेतावनी, प्रदेश में कल चंबा-मंडी-कांगड़ा जिला में ऑरेंज अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील – भारत केसरी टीवी

दो दिन तेज बारिश की चेतावनी, प्रदेश में कल चंबा-मंडी-कांगड़ा जिला में ऑरेंज अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में जारी मानसून की बारिश के बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में 30 और 31 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने 30 जुलाई को चंबा, कांगड़ा और मंडी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि कुल्लू, शिमला, सिरमौर और किन्नौर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 31 जुलाई को चंबा और कांगड़ा में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इस दिन कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नौर और लाहुल-स्पीति में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। पहली अगस्त को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर में यलो अलर्ट रहेगा।

Advertisement

वहीं दो अगस्त को चंबा, किन्नौर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। तीन व चार अगस्त को भी कई इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों को भू-स्खलन, अचानक बाढ़ और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।

पालमपुर में सबसे ज्यादा बारिश

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान पालमपुर में सबसे अधिक 112 एमएम, कांगड़ा 105, धर्मशाला 82, रामपुर 45, गुलेर 42 और जोत में 41 मिलीमीटर बारिश हुई है।

कोटारोपी में दौड़ी गाडिय़ां

मंडी। कोटरोपी में भारी बारिश के बाद बंद पठानकोट-मंडी नेशनल हाई-वे 154 बहाल कर दिया है। नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने कोटरोपी में लगभग 40 मीटर सडक़ धंसने के बाद वैकल्पिक सडक़ बना दी है। इससे हाई-वे को लगभग पांच घंटे बाद सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। अब सभी छोटे-बड़े वाहन कोटरोपी से भेजे जा रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000