सोलन में इनरव्हील क्लब सिटी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी – भारत केसरी टीवी

सोलन में इनरव्हील क्लब सिटी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

इनरव्हील क्लब सोलन सिटी का स्थापना समारोह

Advertisement

सोलन,  शिवाना हिल्स – इनरव्हील क्लब सोलन सिटी का स्थापना समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती नीरजा शर्मा, एस.डी.एम. सोलन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सोलन नगर निगम की मेयर श्रीमती सुषमा शर्मा उपस्थित रहीं।

 

समारोह में सभी इनरव्हील क्लबों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान नए सदस्य का औपचारिक रूप से क्लब में स्वागत किया गया तथा चार सफल परियोजनाएँ विभिन्न श्रेणियों में पूर्ण की गईं।

 

नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती चारु बंसल एवं सचिव डा. कंचन बी. जसवाल ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का हिमाचली परंपरा के अनुसार टोपी और स्कार्फ पहनाकर सम्मान किया।

 

मुख्य अतिथि एस.डी.एम. महोदया ने क्लब की गतिविधियों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने विशेष रूप से समाज में एंटीचिटा रैकेट के प्रति जागरूकता फैलाने का आग्रह किया।

 

यह आयोजन न केवल क्लब के लिए एक नई ऊर्जा का संचार था, बल्कि सामाजिक सेवा और जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000