बिजली बोर्ड में 6500 फील्ड कर्मचारियों के पद खाली, कैसे चलेगी बिजली व्यवस्था – भारत केसरी टीवी

बिजली बोर्ड में 6500 फील्ड कर्मचारियों के पद खाली, कैसे चलेगी बिजली व्यवस्था

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

बिजली बोर्ड में 6500 के करीब फील्ड कर्मचारियों की कमी खल रही है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि इतने पद खाली होने के चलते प्रदेश में कैसे बिजली व्यवस्था चल रही है और आगे बरसात का महीना है, कैसे बिजली व्यवस्था चलेगी। बिजली कर्मचारियों की कमी के चलते मौजूदा समय में फील्ड तकनीकी कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है, नतीजन लाइनों पर कर्मचारियों की मौतें हो रही हैं। बिजली फील्ड कर्मचारियों की कमी को राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने संकट करार दिया है और गहरी चिंता व्यक्त की है।

बोर्ड में तकनीकी कर्मचारियों की कमी को लेकर राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के 30 लाख उपभोक्ताओं को सुचारू विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए विद्युत बोर्ड में कुल स्वीकृत संख्या का केवल 40 फीसदी तकनीकी कर्मचारी ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रदेश में करीब 6500 तकनीकी कर्मचारियों की कमी है। स्टाफ की इस अत्यधिक कमी और कार्य की अधिकता के कारण पिछले 8 वर्षों में लगभग 150 घातक व अघातक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें करीब 55 तकनीकी कर्मचारियों ने अपनी जान गंवाई है जबकि 100 से अधिक कर्मचारी आज भी शारीरिक रूप से अस्वस्थ व अपंग हैं।

बोर्ड के इन जोनों में इतने पद खाली

शिमला जोन के अंतर्गत रोहड़ू सर्कल, रामपुर सर्कल, शिमला सर्कल, सोलन सर्कल एवं नाहन सर्कल में टी-मेट 88,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000